Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Heading To Udaipur For Wedding Video Goes Viral शादी कंफर्म करते ही अपनी टीम संग एयरपोर्ट पर नजर आए विजय-रश्मिका, चेहरे पर दिखी एकदूजे के होने की खुशी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शादी कंफर्म करते ही अपनी टीम संग एयरपोर्ट पर नजर आए विजय-रश्मिका, चेहरे पर दिखी एकदूजे के होने की खुशी

फाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश' (VIROSH) नाम दिया है। ऐसे में कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं।

Mon, 23 Feb 2026 10:26 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी कंफर्म करते ही अपनी टीम संग एयरपोर्ट पर नजर आए विजय-रश्मिका, चेहरे पर दिखी एकदूजे के होने की खुशी

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। ऐसे में बीते दिनों रश्मिका और विजय ने फाइनली अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फाइनली कपल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की है और इसको लेकर खास फैसला भी लिया है। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश' (VIROSH) नाम दिया है। ऐसे में कपल राजस्थान के उदयपुर में अपनी शादी के लिए हैदराबाद से निकल चुके हैं। उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।

एयरपोर्ट पर दिखे 'विरोश'

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बीती रात अपनी-अपनी टीमों के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि, वो एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे, लेकिन टाइमिंग से पता चल रहा था कि वे उदयपुर में वेडिंग वेन्यू के रास्ते में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की शादी उदयपुर में होगी, जो शहर से लगभग 25 किलोमीटर बाहर सुंदर अरावली में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नमस्कार...' BAFTA अवॉर्ड्स में हो रही आलिया भट्ट के स्पीच की चर्चा

लुक है चर्चा में

विजय और रश्मिका का एयरपोर्ट लुक इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान दोनों का बॉसी लुक काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने ब्लैक लेदर की जैकेट के साथ मैचिंग लूज पैंट और कैरी किया। इसे उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ टीमअप किया। साथ ही विजय ने ब्लैक कलर के सन ग्लासेस लगाए और हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ है। वहीं, रश्मिका की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर के कोट पैंट के साथ व्हाइट शर्ट कैरी की थी। रश्मिका ने काला चश्मा लगाया और एक बैग कैरी किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक दूजे के होने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका ने लगाई विजय संग शादी पर मुहर, देखें फैन्स के लिए लिखा क्या मैसेज

फैंस के लिए लिखी दिल की बात

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को अपने फैंस को डेडिकेट करते हुए, एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। इस नोट को कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। होने वाले कपल ने अनाउंस किया है कि इस सेरेमनी को 'द वेडिंग ऑफ विरोश' कहा जाएगा। रश्मिका और विजय का नोट उनके 'सबसे प्यारे प्यार' के लिए लिखा गया। उन्होंने अपने फैंस को बिना किसी शर्त के प्यार करने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर्स, जिन्हें आमतौर पर 'विरोश' के नाम से जाना जाता है। रश्मिका और विजय ने अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान उन्हें अपने दिल के करीब रखा। बता दें कि 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में दोनों एक-दूसरे के होंगे। ये शादी परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। एक छोटी सी सेरेमनी के बाद, कपल मार्च में हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ ने तोड़ी सालों पुरानी 'जलसा' की परंपरा, फैंस से नहीं मिलेंगे बिग बी?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।