When Rashmika Mandanna Fought With Family To Work With Vijay Deverakonda Twice जब विजय देवरकोंडा संग दूसरी फिल्म करने के लिए अपने पैरेंट्स से लड़ पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब विजय देवरकोंडा संग दूसरी फिल्म करने के लिए अपने पैरेंट्स से लड़ पड़ी थीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने साथ में काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय संग दूसरी फिल्म करने के लिए रश्मिका को अपने पैरेंट्स से लड़ना पड़ा था।

Sat, 14 March 2026 06:15 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
जब विजय देवरकोंडा संग दूसरी फिल्म करने के लिए अपने पैरेंट्स से लड़ पड़ी थीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को शादी हुई थी। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। शादी के बाद अब दोनों की मूवी आ रही है राणाबल्ली जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बोल रही हैं कि कैसे रश्मिका के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि वह विजय के साथ दूसरी फिल्म करें।

क्या कहा था रश्मिका ने

यह वीडियो साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म डियर कॉम्रेड के प्री रिलीज इवेंट का है। वह बोलती हैं, मैं अपने परिवार, पैरेंट्स और दोस्तों से लड़कर फिल्म इंडस्ट्री में आई हूं। ऐसा कहा जाता है कि ये इंडस्ट्री लड़कियों के लिए सेफ नहीं है। मैंने फिर भी अपनी जगह बनाई बिना फैमिली बैकग्राउंड के।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ग्रैंड वेडिंग, जानें कितने करोड़ हुए खर्च

क्यों लड़ना पड़ा था परिवार से

रश्मिका में आगे विजय के साथ काम करने के परिवार वालों के रिएक्शन पर रश्मिका ने कहा था, ‘जब भरत(कम्मा) सर ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी, मैं इसे करना चाहती थी। लेकिन मुझे मेरे परिवार को समझाने में समय लगा। घर में काफी लड़ाई होती थी। उन्होंने कहा था कि नहीं, दूसरी फिल्म विजय के साथ नहीं करनी। मैंने कहा कि ये जरूरी नहीं है किसी के साथ मैं कर रही हूं।’

विजय ने फिर क्या कहा था

विजय ने भी फिर रश्मिका की उन दिक्कतों को लेकर कहा जो उनके साथ काम करके एक्ट्रेस ने झेला। वह बोले थे, ‘रश्मिका का किरदार काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने हर महिला को रिप्रेजेंट किया है। हमने काफी सर्च किया था इस किरदार के लिए कि कौन इसे करेगा। जब रश्मिका ने ओके कहा तो मुझे पता था उनके लिए कितना मुश्किल होगा। उन्होंने फिर भी ये किरदार अपनी पर्सनल लाइफ इफेक्ट करने के बाद भी। लोग वही बोलते हैं जो उन्हें महसूस होता है। लेकिन रश्मिका ने अपने किरदार को पूरी लाइफ दी। मैं रश्मिका को थैंक्यू कहूंगा इतनी अच्छी जॉब करने के लिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

रश्मिका और विजय अब फिल्म राणाबल्ली में नजर आने वाले हैं। शादी के बाद दोनों ने इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना रिलीज किया था तो शादी के बाद फैंस के लिए परफेक्ट गिफ्ट था। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है।

फिलहाल दोनों शादी के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। विजय ने खुद कहा था कि इतने सारे शादी के फंक्शन्स के बीच वह बहुत थक गए हैं और उन्हें लग रहा है कि उन्हें अंडरग्राउंड होना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।