rashmika mandanna vijay deverakonda wedding pics received 24 million likes, broke virat kohli t 20 world cup pic record रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली के T20 वर्ल्डकप पोस्ट का रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली के T20 वर्ल्डकप पोस्ट का रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली वर्ल्डकप जीतने वाली तस्वीर का रिकॉर्ड। तीन दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया लाइक। साढ़े तीन लाख से ज्यादा कमेंट।

Sat, 28 Feb 2026 05:34 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली के T20 वर्ल्डकप पोस्ट का रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने हाल में उदयपुर में ग्रैंड तरीके से अपने करीबियों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया। रश्मिका के ब्राइडल लुक के साथ विजय के स्टाइल, लुक को पसंद किया जा रहा है। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। साउथ सेलेब्स के साथ बॉलीवुड एक्टर्स ने भी कपल को शादी की बधाइयां दीं। अब इस स्टारकपल की शादी की तस्वीरों ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली टी20 वर्ल्डकप जीतने वाली तस्वीर के नाम था।


रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने तोड़ा रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने विजय को अपना सबसे बड़ा सपोर्टर बताया। एक्ट्रेस ने उदयपुर में हुई शादी की तस्वीरें भी शेयर की थी जिसपर अब 24 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स और साढ़े तीन लाख के करीब कमेंट किए गए हैं। मतलब 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों को लाइक किया। इससे पहले विराट कोहली की तस्वीर के नाम 22 मिलियन से ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड था। क्रिकेटर ने टी20 वर्ल्डकप जीतने के बाद तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर 22 मिलियन लाइक्स थे। रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनी देओल से लेकर अमिताभ बच्चन तक इन 11 एक्टर्स ने वकील के किरदार को कर दिया अमर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में दो हीरोइनों वाली फिल्में करेंगी धमाका, कृति-रश्मिका करेंगी डबल एंटरटेन



फिल्म सेट पर करीब आए दोनों

विजय और रश्मिका के रिश्ते के बारे में कहा जाता है कि दोनों साल 2018 में आई इनकी फिल्म गीता गोविंदम के बाद से एक दूसरे के साथ थे। इसके बाद फिल्म डियर कामरेड ने इनका रिश्ता और ज्यादा मजबूत कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे। दोनों ने पिछले साल नवंबर में परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद एक्टर्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर उन्हें शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का इनवाइट दिया है। शादी का रिसेप्शन 4 मार्च को बैंगलुरु के ताज होटल में होने की खबर है। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा पिया घर आया...जैसे शानदार गाने लिखने वाली इस महिला ने बनाई अपनी पहचान


नेटफ्लिक्स ने दिया थे ऑफर?

बता दें, ऐसी भी एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि विजय और रश्मिका की शादी कवर करने के लिए नेटफ्लिक्स ने 60 करोड़ का ऑफर दिया था। इस ऑफर को कपल ने ठुकरा दिया। दोनों एक प्राइवेट वेडिंग चाहते थे जिसमें कुछ करीबी दोस्त और सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।