Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding Stars Heavy Gold Jewellary And Grand Venue Stars Spend Crores In Wedding विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ग्रैंड वेडिंग, जानें कितने करोड़ दोनों ने किए खर्च, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ग्रैंड वेडिंग, जानें कितने करोड़ दोनों ने किए खर्च

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ के बड़े स्टार्स हैं। दोनों कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की ग्रैंड शादी को देख सबके मन में यही सवाल था कि आखिर दोनों ने कितने पैसे खर्च किए होंगे।

Fri, 6 March 2026 12:39 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ग्रैंड वेडिंग, जानें कितने करोड़ दोनों ने किए खर्च

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पिछले महीने के एंड में यानी फरवरी के एंड में शादी हुई। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उदयपुर में शादी करने के बाद दोनों ने हैदराबाद में फिर रिसेप्शन दिया। अब दोनों के लुक की बात करें तो शादी में दोनों ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनी थी। वहीं उनका वेन्यू भी काफी ग्रैंड था। अब दोनों की शादी के बाद सबके मन में एक सवाल जरूर आया कि दोनों की शादी का टोटल खर्चा कितना हुआ होगा।

कितने करोड़ खर्च किए दोनों स्टार्स ने

123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी में 12 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 3 किलोग्राम की गोल्ड ड्वैलरी पहनी थी जिसमें से 2 किलोग्राम रश्मिका के थे और 1 किलोक्राम विजय के। शादी की फोटोज में दोनों की ज्वैलरी ने सबका ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 20 करोड़ तक का खर्चा आया है शादी में। खैर हम इस अमाउंट की पुष्टि नहीं करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, जानें क्या है वजह

नेटफ्लिक्स के 60 करोड़ का ऑफर किया रिजेक्ट

बता दें कि दोनों की शादी से पहले ऐसी खबर आई थी कि नेटफ्लिक्स ने दोनों को शादी की स्ट्रीम अपने प्लेटफॉर्म में करवाने के लिए 60 करोड़ की डील दी थी। लेकिन दोनों ने इस डील को एक्सेप्ट नहीं किया।

दोनों की लव स्टोरी

विजय और रश्मिका ने पहली बार फिल्म गीता गोविंदम में काम किया है। दोनों इसी फिल्म के दौरान पहली बार मिले। दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं दोनों फिर डियर कॉम्रेड में नजर आए और इसी फिल्म के दौरान दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। दोनों काफी साल से साथ हैं, लेकिन कभी ओपनली इसे एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि दोनों की साथ में वेकेशन की कई फोटोज वायरल होती रहती थीं।

पिछले साल की सगाई

दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी। लेकिन दोनों ने इस पर भी फरवरी तक चुप्पी बनाए रखी। फरवरी में फिर दोनों ने शादी की अनाउंसमेंट कर अपने रिलेशन और शादी को कन्फर्म किया। दोनो ने अपनी शादी को द वेडिंग ऑफ विरोश कहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

दोनों की अपकमिंग फिल्म रणबाली

बता दें कि शादी के बाद अब दोनों की फिल्म आ रही है रणबाली। इस फिल्म में विजय और रश्मिका साथ में नजर आएंगे। शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला गाना रिलीज हुआ जो फैंस के लिए बड़ा वेडिंग गिफ्ट था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।