When Netflix Came To India And What Is The First Netflix Original Series In India? क्या जानते हैं इंडिया में कब आया नेटफ्लिक्स? कौनसी पहली वेब सीरीज हुई थी रिलीज, इतनी है Imdb रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्या जानते हैं इंडिया में कब आया नेटफ्लिक्स? कौनसी पहली वेब सीरीज हुई थी रिलीज, इतनी है Imdb रेटिंग

ओटीटी के कई प्लेटफॉर्म हैं जिनमें सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन जो सबसे ज्यादा पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है वो है नेटफ्लिक्स। अब बताते हैं कि आखिर भारत में कब आया नेटफ्लिक्स।

Tue, 10 March 2026 03:29 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या जानते हैं इंडिया में कब आया नेटफ्लिक्स? कौनसी पहली वेब सीरीज हुई थी रिलीज, इतनी है Imdb रेटिंग

नेटफ्लिक्स की भारत में शुरुआत 6 जनवरी 2016 में हुई। इस स्ट्रीमिंग सर्विस को कंस्यूमर इलेक्टोनिक्स शो में सीईओ रेड हैशटिंग ने इंट्रोड्यूस किया था। भारत में नेटफ्लिक्स की एंट्री काफी शांति और अंडरहाइप थी। ओटीटी तब इंडियन व्यूवर्स के लिए काफी नया था और जो सब्सक्रिप्शन अमाउंट था उसको लेकर भी लोग सोचते थे।

अब कितने हुए सबसक्राइबर्स

हालांकि धीरे-धीरे करके नेटफ्लिक्स ने अपनी जगह भारत में बनाई और आज यह इंडिया में काफी पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है। नेटफ्लिक्स के अब यानी 2016 तक रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 से 20 मिलियन सबस्क्राइबर्स हैं।

कितना हुआ प्रॉफिट और रेवेन्यू

2025 के फाइनेंशियल ईयर के मुताबिक नेटफ्लिक्स इंडिया का नेट प्रॉफिट पिछले साल से 63 प्रतिशत बढ़ा था और रेवेन्यू भी 32 प्रतिशत बढ़कर 3769 करोड़ हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोरिया पहुंची तमिल एक्ट्रेस, Squid Game के स्टार्स के साथ फिल्म में आएंगी नजर

हर तरह की फिल्में और सीरीज

बता दें कि पहले नेटफ्लिक्स में सिर्फ इंडियन शोज ही ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन अब तो हॉलीवुड और कोरियन शोज को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसमें हर जोनर की फिल्में और सीरीज हैं जैसे कॉमेडी, एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर।

पहली वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स की पहली इंडियन वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स थी। इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज थी जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह सीरीज 2018 में आई थी।

ग्लोबली पहली वेब सीरीज जो हुई रिलीज

वहीं ग्लोबली लिलीहैमर नेटफ्लिक्स की ओरिजनल सीरीज है जो साल 2012 में आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT Watch: 1 घंटे 47 मिनट की ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

नेटफ्लिक्स का कॉस्ट

नेटफ्लिक्स के प्लान्स की बात करें तो मोबाइल या टैबलेट की एक स्क्रीन के लिए 149 रुपये महीने का रिचार्ज होता है।

बेसिक 1 स्क्रीन (मोबाइल/टीवी/ कम्प्यूटर) के लिए 199 रुपये महीना है।

स्टैंडर्ड 2 स्क्रीन (मोबाइल/टीवी/कम्प्यूटर), फुल एचडी का 499 रुपये महीना है।

वहीं प्रीमियम 4 स्क्रीन्स (मोबाइल/टीवी/कम्प्यूटर) का 649 रुपेय महीना है।

नेटफ्लिक्स इंडिया को 10 साल

नेटफ्लिक्स को भारत में 10 साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि नेटफ्लिक्स आज इतना पॉपुलर ओटीटी है कि ना सिर्फ नई टैलेंटेड एक्टर्स बल्कि सुपरस्टार्स की भी फिल्में और वेब सीरीज इस प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं। यहां तक कि रिलीज ही डायरेक्ट इसमें रिलीज करते हैं। कई नेटफ्लिक्स ओरिजनल इंडियन फिल्में और सीरीज हैं जो विदेशों में भी पसंद की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स की टॉप सच्ची घंटनाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री, देख हो जाएंगे दंग

यहां तक कि कई पुरानी फिल्में भी नेटफ्लिक्स में ऐड की जाती हैं और नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म करोड़ों की डील भी करती है स्ट्रीमिंग को लेकर और अच्छा बिजनेस भी करती है।

इतना ही नहीं नेटफ्लिक्स स्टार्स के वेडिंग वीडियो भी स्ट्रीम करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।