when kishor kumar had lost the best singer award to his son amit kumar for this song जब अपने ही बेटे अमित कुमार से हार गए थे दिग्गज सिंगर किशोर कुमार, जगजीत सिंह-SP बालासुब्रमण्यम को भी पछाड़ा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब अपने ही बेटे अमित कुमार से हार गए थे दिग्गज सिंगर किशोर कुमार, जगजीत सिंह-SP बालासुब्रमण्यम को भी पछाड़ा

ऐसा कम ही देखने को मिला है जब बेटा अपने पिता पर ही भारी पड़ जाए। लेकिन ऐसा हुआ है फिल्म के के गाने में जब अमित कुमार का गाया एक गाना पिता किशोर कुमार के गीतों पर भारी पड़ गया था।

Sun, 24 May 2026 08:54 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जब अपने ही बेटे अमित कुमार से हार गए थे दिग्गज सिंगर किशोर कुमार, जगजीत सिंह-SP बालासुब्रमण्यम को भी पछाड़ा

बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार की गायिकी पूरी दुनिया में पसंद की जाती है। उनके गाए गानों ने इंडियन म्यूजिक को अलग पहचान दिलाई। किशोर कुमार 60 से लेकर 80 के दशक हिंदी सिनेमा के बेस्ट सिंगर्स में से एक रहे। किशोर कुमार ने अपने गाए गानों से कई बार मोहम्मद रफी और मुकेश जैसे सिंगर को भी पीछे छोड़ दिया। कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। लेकिन किशोर कुमार अपने बेटे अमित कुमार एक इस एक गाने के आगे पीछे रह गए। ये वो गाना था जिसे अमित कुमार ने 1981 में आई सबसे बड़ी हिट फिल्म के लिए गाया था।

फिल्म लव स्टोरी का था वो गाना

1981 में एक्टर राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च करते हुए एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था लव स्टोरी। फिल्म में कुमार गौरव के साथ एक्ट्रेस-सिंगर विजयता पंडित लीड रोल में थीं। इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल रवैल ने किया था। उस दौर की ये प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई थी। फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी कमाल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'शिरडी वाले साईं बाबा…' इस गीत को गाने वाला सिंगर था मुस्लिम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे थे किशोर कुमार के अंतिम पल, मौत से पहले कही बात निकली सच

अमित कुमार ने गाए सभी गाने

कुमार गौरव की फिल्म लव स्टोरी में कुल 6 गाने थे जिसमें से एक गाने का हैपी एंड सैड वर्जन था। इस फिल्म के सभी गानों में कुमार गौरव की आवाज किशोर कुमार के बेटे सिंगर अमित कुमार बने थे। वहीं विजयता के लिए लता मंगेशकर ने गाने गाए थे। इन फिल्म के गाने 'कैसा तेरा प्यार कैसा गुस्सा है तेरा', 'देखो मैंने देखा है ये एक सपना', 'तेरी याद आ रही है', 'ये लड़की ज़रा सी दीवानी लगती है ', 'क्या गजब करते हो जी'। इन सभी गानों को RD बर्मन ने कंपोज़ किया था और लिखा था आनंद बक्शी ने।

अमित कुमार ने पिता किशोर कुमार को छोड़ा पीछे

इस फिल्म का गाने ‘तेरी याद आ रही है’ लिए अमित कुमार को फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। इस साल किशोर कुमार को भी फिल्म कुदरत के गाने 'हमें तुमसे प्यार कितना' और फिल्म याराना के गाने 'छू कर मेरे मन को' के लिए नॉमिनेशन मिला था। नॉमिनेटेड सिंगर्स की लिस्ट में जगजीत सिंह फिल्म प्रेम गीत के गाने 'होंठों से छू लो तुम', और एसपी बालासुब्रमण्यम फिल्म एक दूजे के लिए के गाने 'तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अनजाना' के लिए नॉमिनेटेड थे। लेकिन अमित कुमार ने इन सभी दिग्गज सिंगर्स को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड अपने नाम कर किया था। उन्होंने अपने पिता किशोर कुमार को हराते हुए गाने ‘तेरी याद आ रही है’ के लिए अवॉर्ड जीता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त रफी की याद में किशोर कुमार ने ऑडियंस के सामने गा दिया था उन्हीं का गाना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।