When Hema Malini Reveals Her Love Story with Dharmendra How Fell in Love with Legendary actor धर्मेंद्र की आंखों में खो गई थीं हेमा मालिनी, पहली नजर में हुआ था प्यार, दाएं-बाएं दिखना बंद हो गया था, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र की आंखों में खो गई थीं हेमा मालिनी, पहली नजर में हुआ था प्यार, दाएं-बाएं दिखना बंद हो गया था

Hema Malini and Dharmendra Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे और हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें पहली ही नजर में धर्मेंद्र से प्यार हो गया था।

Sun, 22 March 2026 09:15 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र की आंखों में खो गई थीं हेमा मालिनी, पहली नजर में हुआ था प्यार, दाएं-बाएं दिखना बंद हो गया था

दिवंगत लीजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के निधन ने बॉलीवुड से एक ऐसा नगीना छीन लिया, जिसने सिनेमा जगत को एक अलग ही पायदान तक पहुंचाने का काम किया था। धर्मेंद्र तो चले गए, लेकिन अपने पीछे छोड़ गए अपने सैकड़ों किस्से और कहानियां। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी मिसाल रही है। दोनों एक दूसरे से बेइंतेहां प्यार करते थे और हेमा मालिनी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने धर्मेंद्र को पहली दफा देखा तो वह उनकी आंखों में खो सी गई थीं।

हेमा को धर्मेंद्र से पहली नजर में हो गया था प्यार

हेमा मालिनी ने एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र के साथ अपने पहले प्यार का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि यह लव एट फर्स्ट साइट, यानि पहली नजर का प्यार था। हेमा के मुताबिक, प्यार का मतलब है कि आपको दाएं-बाएं कुछ दिखाई नहीं देता, आप बस किसी के प्यार में पड़ जाते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। दोनों की मुलाकात 1970 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। उस वक्त धर्मेंद्र शादीशुदा थे और चार बच्चों (सनी, बॉबी, विजेता और अजीता) के पिता थे, लेकिन दोनों का प्यार फिल्म शोले के साथ परवान चढ़ा। साल 1980 में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाकर हेमा से दूसरी शादी की थी, क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत बिना तलाक दिए दूसरी शादी की अनुमति मिल गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न देने पर Oscar ने दी सफाई, बताया कौन तय करता है लिस्ट

हमेशा धर्मेंद्र के सपोर्ट में खड़ी रहीं पत्नी प्रकाश कौर

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने हमेशा इस कठिन दौर में अपनी गरिमा बनाए रखी। स्टारडस्ट मैगजीन को 1981 में दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने अपने पति का बचाव करते हुए कहा था कि कोई भी पुरुष मेरे ऊपर हेमा को ही तवज्जो देता। उन्होंने धर्मेंद्र को वुमनाइजर कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया था और पूछा था कि जब पूरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है, तो सिर्फ उनके पति को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है? प्रकाश कौर ने अपनी परंपराओं और परिवार को हमेशा प्राथमिकता दी। धर्मेंद्र और प्रकाश की शादी 1954 में हुई थी, जब धर्मेंद्र सिर्फ 19 साल के थे और फिल्मों में आने से काफी दूर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oscars 2026: कलावा पहने दिखे निक जोनस, ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

दोनों परिवारों ने अलग तरह से दी धर्मेंद्र को विदाई

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके दोनों परिवारों ने अलग-अलग तरीके से उन्हें याद किया। मुंबई के एक होटल में प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी और बॉबी देओल के साथ प्रार्थना सभा आयोजित की। वहीं हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ अपने घर पर एक अलग प्रेयर मीट रखी। इसके अलावा, हेमा मालिनी ने दिल्ली में भी एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें मथुरा के लोकल लोगों ने अपने चहेते सांसद को भावुक विदाई दी। धर्मेंद्र का जाना उनके फैंस और फैमिली के लिए एक ऐसा खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना नामुमकिन है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।