Oscars 2026 Dharmendra Snubbed From In Memoriam Priyanka Chopra Nick Jonas the first incident of a tie since 2012 Oscars 2026: निक की कलाई पर दिखा कलावा, धर्मेंद्र को नहीं किया याद; ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Oscars 2026: निक की कलाई पर दिखा कलावा, धर्मेंद्र को नहीं किया याद; ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

Oscars 2026: ऑस्कर 2026 में हिंदी सिनेमा के दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया। इस वजह से सिनेप्रेमी खफा हैं। वहीं प्रियंका और निक का लुक वायरल हो रहा है।

Mon, 16 March 2026 07:53 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Oscars 2026: निक की कलाई पर दिखा कलावा, धर्मेंद्र को नहीं किया याद; ऑस्कर के इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

ऑस्कर 2026 में हुईं कुछ चीजों ने आलोचकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, साल 2025 के नवंबर महीने में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ था। ऐसे में भारतीय उम्मीद कर रहे थे कि ऑस्कर 2026 के 'इन मेमोरियम' में दिवंगत एक्टर को याद किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने धर्मेंद्र का नाम तक नहीं लिया जिसकी वजह से सिनेमा प्रेमी नाराज हैं। वे

इतिहास में 7वीं बार हुआ ऐसा

ऑस्कर के 98 साल के इतिहास में सिर्फ 7 बार किसी कैटेगरी में 'टाई' हुआ है। बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में साल 2026 में ‘द सिंगर्स’ और ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाईवा’ दोनों ने जीत हासिल की है।

इससे पहले कब-कब हुआ था ऐसा?

1932 - बेस्ट एक्टर अवॉर्ड - वॉलेस बेरी (द चैम्प) और फ्रेडरिक मार्च (डॉ. जेकिल एंड मिस्टर हाइड)

1950 - बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

1969 - बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

1987 - बेस्ट डॉक्यूमेंट्र फीचर फिल्म

1995 - बेस्ट शॉर्ट फिल्म लाइव एक्शन

2013 - बेस्ट साउंड एडिटिंग

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर 2026 का आगाज, जानें किसे मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड

'बेस्ट कास्टिंग अवॉर्ड' को किया इंट्रोड्यूज

ऑस्कर में इस साल पहली बार बेस्ट कास्टिंग अवॉर्ड दिया गया है। ये अवॉर्ड ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कास्टिंग डायरेक्टर कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को मिला है।

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, ऑस्कर 2026
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलीवुड फिल्म से बेहतर है निशांची के…, अनुराग कश्यप का दावा

ऑस्कर में क्यों आईं प्रियंका?

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा को बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर 2026 में इन्वाइट किया गया है। उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के विनर का नाम अनाउंस किया और विनर को ऑस्कर दिया। उनके साथ उनके पति निक जोनस भी रेड कार्पेट पर नजर आए।

निक का देसी अंदाज

प्रियंका जहां स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस में नजर आईं। वहीं निक जोनस मरून सूट में दिखाई दिए। इंटरनेट पर निक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ऑस्कर 2026 में जाने से पहले का है। वीडियो में निक जोनस की कलाई पर कलावा दिख रहा है। बता दें, कलावा, हिंदू अनुष्ठानों में बांधा जाने वाला पवित्र लाल-पीला धागा होता है। निक की कलाई पर कलावा देख लोग दंग रह गए हैं और प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखिए निक जोनस का वीडियो

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली इंडियन फिल्म, जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।