मोहम्मद रफी के इस रोमांटिक गाने की शूटिंग में एक-दूसरे की आंखों में खोए थे धर्मेंद्र-राखी, हुई ऐसी घटना डर गए थे सब
धर्मेंद्र और राफी ने कम ही साथ काम किया है, लेकिन दोनों की कैमसिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। आज दोनों को लेकर एक शॉकिंग किस्सा बताते हैं।

फिल्मों के बाकी सीन के साथ-साथ गानों की शूटिंग के लिए भी हमेशा अलग और स्पेशल लोकेशन देखी जाती है। अब आज हम आपको धर्मेंद्र और राखी का एक रोमांटिक गाने के बारे में बताते हैं। दोनों फिल्म जीवन मृत्यु के पॉपुलर रोमांटिक गाने झिलमिल सितारों का आंगन होगा गाने की शूटिंग कर रहे थे और तभी उनका मौत से सामना हो गया था, लेकिन फिर कैसे करके दोनों की जान बचाई गई।
कौनसा था वो मोहम्मद रफी का रोमांटिक गाना
झिलमिल सितारों का आंगन होगा गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और म्यूजिक दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। वहीं आवाज थी दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की। इस गाने की लाइन्स इतनी रोमांटिक और प्यारी हैं कि जो भी इसे सुनता है इसमें खो जाता है।
झील में हो रही थी गाने की शूटिंग
अब इस रोमांटिक गाने की शूटिंग एक झील में हुई थी। शूट के दौरान धर्मेंद्र और राखी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए।
रोमांटिक सीन के दौरान आ गया मगरमच्च
शूटिंग चल रही थी और दोनों एक्टर्स रोमांटिक शूट कर रहे थे तभी टीम में से किसी ने देखा कि उनकी नाव के पास कुछ हलचल हो रही है। बाद में ध्यान से देखा तो वो मगरमच्छ था जो उनकी नाव के पास आ गया था। अब सबको दोनों स्टार्स की चिंता होने लग गई। वहीं धर्मेंद्र और राखी की भी हालत खराब हो गई थी।
घबरा गए थे धर्मेंद्र और राखी
धर्मेंद्र ने ऐसे में राखी को नाव के कोने से पहले दूसरी तरफ लेकर आए। हालांकि इसके बाद भी दोनों एक्टर्स ने काम जारी रखा और शूट पूरा किया। धर्मेंद्र ने खुद भी इस बारे में सा रे गा मा पा शो में बताया था।
धर्मेंद्र और राफी की फिल्में
धर्मेंद्र और राखी ने साथ में जीवन मृत्यू, ब्लैकमेल, क्षत्रिय फिल्मों में काम किया है। जीवन मृत्यु के जरिए राखी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं ब्लैकमेल फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म से दोनों का एवरग्रीन रोमांटिक गाना पल पल दिल के पास काफी हिट हुआ था।
वहीं क्षत्रिय फिल्म को जे पी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र, राखी, विनोद खन्ना और सनी लीड रोल में थे।
मोहम्मद रफी ने वहीं धर्मेंद्र के लिए कई बार अपनी आवाज दी है। उन्होंने धर्मेंद्र के लिए आज मौसम बड़ा बेइमान है, आप के हसीन रुख पे, छलका ये जाम, ना जा कहीं अब ना जा, सनम अपनी पलकों पे, मैं जट यमला पगला दीवाना जैसे कई हिट गाने गाए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन