Mohammed Rafi dance On Dharmendra This Superhit Song during recording Movies Become Super Hit After Release धर्मेंद्र का वो गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर नाच उठे थे मोहम्मद रफी, सुपरहिट रही थी फिल्म, मेकर्स हुए थे मालामाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र का वो गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर नाच उठे थे मोहम्मद रफी, सुपरहिट रही थी फिल्म, मेकर्स हुए थे मालामाल

मोहम्मद रफी के साथ काम करने का सपना कर कोई देखता है। वो जिस गाने को अपनी आवाज दे देते थे वो गाना हिट हो जाता था। उनका एक गाना ऐसा था, जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान मोहम्मद रफी नाचने लगे थे।

Mon, 8 June 2026 03:04 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र का वो गाना, जिसकी रिकॉर्डिंग पर नाच उठे थे मोहम्मद रफी, सुपरहिट रही थी फिल्म, मेकर्स हुए थे मालामाल

लीजेंड सिंगर मोहम्मद रफी के गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। रफी ने अपने हर गाने में मानों अपनी जान डाली है। उनके साथ काम करने का सपना कर कोई देखता है। वो जिस गाने को अपनी आवाज दे देते थे वो गाना हिट हो जाता था। उनका एक गाना ऐसा था, जिसकी रिकॉर्डिंग के दौरान मोहम्मद रफी नाचने लगे थे। बाद में ये गाना सुपरहिट हुआ था। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म और वो गाना?

इस गाने ने रचा इतिहास

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 51 साल पहले आई फिल्म 'प्रतिज्ञा' की। इस फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था। वहीं, इसके गीतकार आनंद बक्शी थे। 'प्रतिज्ञा' के गानों में सुरीले आवाज लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की थी। फिल्म में कुल चार गाने थे, लेकिन एक गाने ने इतिहास रच दिया है। ये गाना है 'मैं जट यमला पगला दीवाना', जिस पर आज भी लोग थिरकते हैं। इस गाने में एक मस्ती-चुलबुलापन था। इस गाना को धर्मेंद्र के पूरे करियर का सबसे यादगार गाना माना जाता है। यही नहीं गाने में धर्मेंद्र का सिग्नेचर स्टेप आज भी लोग कॉपी करते हैं। इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी शादी करने जा रहीं जेनिफर विंगेट? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे

'मैं जट यमला पगला दीवाना' गाने पर थिरके थे रफी

मोहम्मद रफी जब 'मैं जट यमला पगला दीवाना' गाने को रिकॉर्ड कर रहे थे वो इसमें इतना डूब गए कि थिरकने लगे। इस दौरान स्टूडियो में धर्मेंद्र भी मौजूद थे उन्होंने रफी के इस अंदाज को देखा। रिकॉर्डिंग के बाद रफी ने धर्मेंद्र से कहा कि देखो मैंने अपना काम कर दिया है अब तुम्हारी बारी है कि तुम इस गाने में कैसा जान डालते हो।

धर्मेंद्र ने गानें को बना दिया अमर

धर्मेंद्र ने मोहम्मद रफी की बात को ध्यान में रखते हुए गाने में अपनी पूरी जान डाल दी थी। उन्होंने गाने में ऐसे मस्ती भरे अंदाज में डांस किया कि आज भी उनके सिग्नेचर स्टेप को न सिर्फ लोग याद करते हैं बल्कि उसकी कॉपी भी करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Netflix टॉप 10 में ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में, 18 हफ्तों से कब्जा जमाए है ये मूवी

इन दो किरदारों के बीच था खास रिश्ता

'प्रतिज्ञा' फिल्म कई मायने में बेहद खास रही। इस फिल्म में विलेन के किरदार में इम्तियाज खान और अजीत नजर आए थे। फिल्म में दोनों ने बाप-बेटे का किरदार निभाया था। शायद आपको ये पता हो कि इनके बीच असल जिंदगी में भी बाप-बेटे का ही रिश्ता था। यही नहीं, दोनों एक्टर धर्मेंद्र की 1973 की सुपरहिट फिल्म 'यादों की बारात' में भी बाप-बेटे के रोल में थे।

चार अलग-अलग लुक में नजर आए थे धर्मेन्द्र

प्रतिज्ञा फिल्म धर्मेन्द्र की सबसे सफल फिल्मों में एक है. इस फिल्म में धर्मेन्द्र चार अलग-अलग लुक में नजर आए थे। मूवी में हेमा मालिनी मेन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं थीं। फिल्म के बजट की बात करें तो यह मूवी 80 लाख रुपये के बजट में बनी थे। मूवी ने कुल 3.5 करोड़ कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरुण की फिल्म ने तोड़ा पिछले दो दिनों का रिकॉर्ड, संडे को की धुआंधार कमाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।