Dhurandhar 2: शूटिंग की तस्वीरें लीक! लीड विलेन होगा यह एक्टर, साथ आएंगे चौधरी और मेजर?
Dhurandhar 2 BTS Photos: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर-2 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के पार्ट-2 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Dhurandhar 2 Unseen Leaked Photos: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह आई। साल के आखिर में एक रिकॉर्ड हिट साबित हुई आदित्य धर की फिल्म के पार्ट-2 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिन्हें 'धुरंधर-2' से बताया जा रहा है। दोनों ही तस्वीरों में संजय दत्त (एसपी चौधरी) और अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर के पार्ट-1 में ये दोनों किरदार कभी भी साथ में नजर नहीं आए थे।
इस बार लीड विलेन होगा यह किरदार
लेकिन पार्ट-2 से सामने आ रही इन तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पार्ट-2 में दोनों किरदार एक साथ आएंगे। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर के दूसरे पार्ट की कहानी रहमान डकैत की मौत के बाद से शुरू होगी। इस बार मेजर इकबाल लीड विलेन बन जाएगा, और हमजा को बड़े साहब की तरफ से एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा, इसके बारे में पार्ट-1 में कुछ भी रिवील नहीं किया गया था। वायरल तस्वीरें देखकर लगता है कि एसपी चौधरी और मेजर इकबाल के बीच कुछ सीरियस डील्स होंगी।
हो चुकी है शूटिंग, कब आएगी 'धुरंधर-2'?
बता दें कि फिल्म धुरंधर को आदित्य धर एक ही पार्ट में बनाने जा रहे थे, लेकिन प्रोडक्शन की तरफ से उन्हें मशवरा दिया गया कि इसे 2 पार्ट में रिलीज करना ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगा। ऐसा ही हुआ भी। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा, लेकिन क्योंकि पार्ट-2 की ज्यादातर शूटिंग मेकर्स पहले ही कर चुके हैं, ऐसे में कुछ अतिरिक्त सीन जोड़ते हुए आदित्य धर 19 मार्च को फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज करेंगे जिसके लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन्स में इसके बारे में हिंट दिया गया था।
ओटीटी रिलीज के बाद क्यों हो रही ट्रोल?
फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर पिछले दिनों रिलीज हो चुकी है और इसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के साथ ही यह पिछले 24 घंटे में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन चुकी है। फिल्म के विजुअल्स को हालांकि क्रिटिसाइज किया जा रहा है, लेकिन मेकर्स का दावा है कि दर्शकों के रिस्पॉन्स के बाद आदित्य धर ने इस पर काम किया है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के आधार पर बताया गया कि थिएटर की तुलना में ओटीटी पर फिल्म के कलर और बाकी चीजों में फर्क इसलिए महसूस हो रहा है, क्योंकि कुछ तकनीकी बातें जो थिएटर पर लागू होती हैं वो ओटीटी पर नहीं होतीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन