sridevi was insecure with the background dancers, she replaced choreographer saroj khan बैकग्राउंड डांसर्स के आगे फीकी लग रही थीं श्रीदेवी? इसलिए सरोज खान को कर दिया रिप्लेस, बिना डांसर्स के किया गाना
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबैकग्राउंड डांसर्स के आगे फीकी लग रही थीं श्रीदेवी? इसलिए सरोज खान को कर दिया रिप्लेस, बिना डांसर्स के किया गाना

बैकग्राउंड डांसर्स के आगे फीकी लग रही थीं श्रीदेवी? इसलिए सरोज खान को कर दिया रिप्लेस, बिना डांसर्स के किया गाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी अपने काम के लिए आज भी याद की जाती हैं।इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार भी इनसिक्योर हो सकती है? ऐसा एक किस्सा सामने आया है। श्रीदेवी ने बैकग्राउंड डांसर्स से इनसिक्योर हो कर पूरा गाना बदलवा दिया था।

Usha ShrivasMon, 18 May 2026 07:03 PM
1/7

क्या श्रीदेवी हो गई थीं इनसिक्योर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए इंडस्ट्री में पॉपुलर थीं। एक जमाना था जब उन्हें बॉलीवुड किस सबसे बड़ी हीरोइन माना जाता था।कई फिल्मों को उन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते सफल किया।

2/7

श्रीदेवी ने अपने दम पर बनाई पहचान

श्रीदेवी ने अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार का ख़िताब अपने नाम किया था। डांस और एक्सप्रेशन में तो उन्हें टक्कर देना मुश्किल था। लेकिन अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वाली श्रीदेवी बैकग्राउंड डांसर्स से घबरा गई?

3/7

बैकग्राउंड डांसर का दावा

ये दावा किया है श्रीदेवी के साथ कई गानों में बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी रुबीना खान ने। हाल में बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में रुबीना ने श्रीदेवी के साथ शूट किए एक गाने के बारे में बात की।

4/7

श्रीदेवी ने बदल दिया कोरियोग्राफर

रुबीना खान ने बताया कि श्रीदेवी की वजह से एक गाना बंद करना पड़ा था। वो गाना फिल्म ‘चांद का टुकड़ा’ का टाइटल सॉन्ग ‘तू लगे चांद का टुकड़ा’ था। इस गाने में श्रीदेवी को सफेद ड्रेस में एक चांद पर बैठाया गया था।

5/7

10 बैकग्राउंड डांसर्स

इस गाने में श्रीदेवी के साथ करीब बा 10 बैकग्राउंड डांसर्स थीं। गाने को सरोज खान कोरियोग्राफ कर रही थीं। गाने में श्रीदेवी को एक ही वाइट ड्रेस दी गई थी जबकि बैकग्राउंड डांसर्स को तीन बार अलग आउटफिट में नजर आना था।

6/7

श्रीदेवी हुईं इनसिक्योर?

जब फाइनल गाना बनकर तैयार हुआ तो श्रीदेवी गाने को देखकर खुश नहीं थीं। रुबीना ने कहा कि श्रीदेवी को कॉम्प्लेक्स हो गया था कि वो गाने में डांसर्स की तुलना में फीकी लग रही हैं। इसलिए उन्होंने गाने को ही कैंसिल करवा दिया।

7/7

कोरियोग्राफर बदल दिया

सरोज खान ने जिस गाने को श्रीदेवी के लिए कोरियोग्राफ किया था उस गाने को कैंसिल कर दिया गया था। बाद में इसी गाने को कोरियोग्राफर चुन्नी प्रकाश से करवाया गया। जो नया गाना बनकर आया उसमें कोई बैकग्राउंड डांसर्स नहीं थीं।