When 16 year old Shreya Ghoshal practice recording session brought her national award श्रेया घोषाल ने प्रैक्टिस समझकर गाया था ये गाना! महज 16 साल की उम्र में यूं मिला नेशनल अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

श्रेया घोषाल ने प्रैक्टिस समझकर गाया था ये गाना! महज 16 साल की उम्र में यूं मिला नेशनल अवॉर्ड

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल को बॉलीवुड की कुछ सबसे हुनरमंद सिंगर्स में गिना जाता है, लेकिन क्या आप उनके उस गाने के बारे में जानते हैं, जो बॉलीवुड में उनका पहला गाना था। इसी गाने ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिला दिया था।

Tue, 24 March 2026 05:16 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
श्रेया घोषाल ने प्रैक्टिस समझकर गाया था ये गाना! महज 16 साल की उम्र में यूं मिला नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड की लीजेंडरी सिंगर श्रेया घोषाल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन उनके करियर की शुरुआत किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। महज 16 साल की उम्र में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनके टैलेंट को पहचाना। भंसाली ने श्रेया घोषाल को फिल्म 'देवदास' के गाने 'बैरी पिया' के लिए चुना गया। यह गाना श्रेया के करियर का पहला बॉलीवुड प्लेबैक सॉन्ग था और दिलचस्प बात यह है कि पहले ही बॉलीवुड गाने के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल गया। नुशरत बद्र के लिखे और ऐश्वर्या राय व शाहरुख खान पर फिल्माए गए इस गाने ने श्रेया को रातों-रात स्टार बना दिया था।

स्टूडियो में प्रैक्टिस समझकर गा दिया पूरा गाना

श्रेया घोषाल के पहले गाने 'बैरी पिया' से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है। संजय लीला भंसाली ने श्रेया को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिर्फ यह देखने के लिए बुलाया था कि वह इस गाने को गाने में कितनी कंफर्टेबल हैं। श्रेया को लगा कि यह सिर्फ एक प्रैक्टिस सेशन है, इसलिए उन्होंने बिना कोई खास प्रेशर लिए हेडफोन लगाए और गाना शुरू कर दिया। जब वह बीच में रुकीं, तो संजय लीला भंसाली ने उन्हें आगे गाना जारी रखने को कहा। इस तरह श्रेया ने पूरा गाना गा दिया, यह सोचकर कि वे सिर्फ प्रैक्टिस कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थिएटर्स में धूम मचा देती आमिर की यह फिल्म! राजू हिरानी ने इस वजह से बनाई ही नहीं

रिहर्सल टेक बन गया फिल्म का फाइनल गाना

श्रेया के उदित नारायण के साथ गाए गए इस गाने का जादू कुछ ऐसा चला कि भंसाली हैरान रह गए। श्रेया का वह प्रैक्टिस सेशन वाला टेक इतना शानदार और परफेक्ट था कि निर्देशक ने इसे ही फिल्म में फाइनल वर्जन रखने का फैसला किया। महज 16 साल की एक लड़की ने अपनी आवाज से स्टूडियो में मौजूद हर किसी को दीवाना कर दिया था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि एक साधारण सा दिखने वाला रिहर्सल टेक श्रेया घोषाल को भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित पुरस्कारों में से एक दिला देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस फिल्म में नकली थे माधवन के बाल, क्यों पहनना पड़ा था 1.5 लाख का विग?

देवदास के बाद श्रेया ने कभी पलटकर नहीं देखा

'देवदास' मूवी के इस गाने की सक्सेस के बाद श्रेया घोषाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस गाने ने उनके करियर को ऐसी रफ्तार दी कि वह बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। आज भी जब लोग 'देवदास' के गानों की बात करते हैं, तो श्रेया की मासूम और सुरीली आवाज वाला यह गाना सबकी प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।