Aamir Khan Movie Which Could Not be Made But Had Potential to be Blockbuster Hit थिएटर्स में धूम मचा देती आमिर खान की यह फिल्म! राजकुमार हिरानी ने इस वजह से बनाई ही नहीं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

थिएटर्स में धूम मचा देती आमिर खान की यह फिल्म! राजकुमार हिरानी ने इस वजह से बनाई ही नहीं

Aamir Khan Movie: आमिर खान की राजकुमार हिरानी के साथ अभी तक कुल 2 फिल्में आ चुकी हैं और दोनों ही ब्लॉकबस्टर हिट रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वो आमिर खान के साथ एक और फिल्म बनाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन फिर इस वजह से नहीं बनाई।

Mon, 23 March 2026 05:41 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
थिएटर्स में धूम मचा देती आमिर खान की यह फिल्म! राजकुमार हिरानी ने इस वजह से बनाई ही नहीं

बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ मिलकर अभी तक कुल 2 फिल्में बनाई हैं। पहली '3 इडियट्स' थी और दूसरी 'पीके' थी। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों फिल्मों के अलावा भी राजकुमार हिरानी सुपरस्टार आमिर खान के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाले थे, जो आखिर में एक दूसरी फिल्म में ट्रांसफॉर्म कर दी गई और आमिर खान के साथ से यह स्क्रिप्ट निकल गई। लेकिन अगर यह जोड़ी इस फिल्म को बनाती तो दोनों मिलकर सिनेमा जगत को एक और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म दे सकते थे। तो चलिए जानते हैं क्या थी यह फिल्म और क्या थी इसकी कहानी?

मुन्ना भाई 2 की असल कहानी अलग थी

आमिर खान ने एक इवेंट के दौरान बताया- मुन्ना भाई 2 के लिए जो ऑरिजनल स्क्रिप्ट राजू (राजकुमार हिरानी) ने लिखी थी, वो उसने मुझे पिच की थी। वह चाहता था कि मैं उस फिल्म में लीड रोल प्ले करूं। लेकिन जिस दिन वो मुझे वो स्क्रिप्ट सुनाने आया, उसने कहा- आमिर असल में जो स्क्रिप्ट मैं सुनाने वाला था वो अब बदल गई है। वो फिल्म अब मुन्ना भाई 2 बन गई है। मैंने उनसे पूछा कि वो कौन सी स्क्रिप्ट है जो तुम मुझे सुनाने वाले थे, लेकिन अब वो कुछ और फिल्म बनने वाली है? तो इस पर राजकुमार हिरानी ने कहा कि अब मैं उस स्क्रिप्ट से मुन्ना भाई 2 बना रहा हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं माना गया आमिर खान का यह फैसला, बदल जाती फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की किस्मत!

क्या थी फिल्म की ऑरिजनल कहानी?

लेकिन आमिर खान की जिज्ञासा यह जानने में थी कि आखिर ऑरिजनल स्क्रिप्ट क्या थी? जवाब में राजकुमार हिरानी ने जो कहानी सुनाई, वो सुनकर आमिर खान बहुत इंप्रेस हुए। आपको भी यह कहानी सुनकर यही लगेगा कि अगर राजकुमार हिरानी ने यह फिल्म आमिर खान के साथ मिलकर बनाई होती तो यह ब्लॉकबस्टर हिट हो जाती। राजकुमार हिरानी ने फिल्म की कहानी सुनाते हुए आमिर खान से कहा- एक लड़का है जो आजादी से पहले फ्रीडम फाइटर रहा है। तब वो एक बहुत जवान लड़का था। वह एक लाठीचार्ज का हिस्सा रहा था और इसी दौरान उसके सिर पर चोट लग जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VFX नहीं था 'धुरंधर-2' में रणवीर का घोस्ट लुक, फैंस कर रहे बैटमैन से तुलना

दमदार थी असल कहानी लेकिन फिर..

राजकुमार हिरानी ने आमिर खान को बताया था कि यह शख्स कोमा में चला जाता है। उसकी आंख करीब 40 या 45 साल के बाद खुलती है और तब तक भारत को आजादी मिल चुकी है। हम 90 के दशक में आ गए हैं, दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है लेकिन इस शख्स को लगता है कि हम अभी भी वहीं हैं। इसी वजह से वो गांधी जी से बातें करता है और वो सारी चीजें करता रहता है। क्योंकि उसे नहीं पता है कि गांधी जी गुजर चुके हैं और उनकी हत्या कर दी गई है। तो यह वो ऑरिजनल कॉन्सेप्ट था जिस पर आमिर खान के साथ राजकुमार हिरानी फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन फिर इसी कहानी मोल्ड करके उन्होंने मुन्ना भाई 2 बनाई, जिसमें संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की आंखों में खो गई थीं हेमा, बताया था पहली नजर में प्यार का तजुर्बा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।