dhurandhar on Netflix fans watching end credits with eagle eyes counting how many vanity vans actors using ranveer singh धुरंधर के एंड क्रेडिट में खुला हमजा का एक सीक्रेट, लोग बोले, मतलब पुरानी गॉसिप सच थी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के एंड क्रेडिट में खुला हमजा का एक सीक्रेट, लोग बोले, मतलब पुरानी गॉसिप सच थी?

धुरंधर के दर्शक फिल्म के एंड क्रेडिट की एक-एक लाइन ध्यान से पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, इसमें दिख रहा है कि कौन से एक्टर ने कितनी वैनिटी वैन्स यूज कीं।

Wed, 4 Feb 2026 12:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के एंड क्रेडिट में खुला हमजा का एक सीक्रेट, लोग बोले, मतलब पुरानी गॉसिप सच थी?

धुरंधर फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। थिएटर्स में तो इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला ही। अब नेटफ्लिक्स पर आने के बाद लोग फिल्म की छोटी-छोटी चीज नोटिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है। इसमें दिख रहा है कि किस एक्टर को कितनी वैनिटी वैन मिली थीं। इसे शेयर करके लोग लिख रहे हैं कि फिल्म के एंड क्रेडिट से पता चल रहा है कि पुरानी अफवाहें सच थीं कि वह ज्यादा वैन्स की डिमांड करते हैं।

दर्शकों की पैनी नजर

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है लेकिन दर्शक अभी भी पहले पार्ट की बाल की खाल निकालने में लगे हैं। लोग एंड क्रेडिट तक काफी पैनी नजर से देख रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर धुरंधर आने के बाद फिल्म से जुड़े कई नए राज बाहर आ रहे हैं। रेडिट पर एक यूजर ने एंड क्रेडिट का स्क्रीन शॉट डाला है। इसमें दिख रहा है कि किस एक्टर को कितनी वैनिटी वैन मिली। यूजर ने रणवीर सिंह की वैन पर सर्कल बनाया है। इसमें लिखा है, हमजा की वैन, हमजा के स्टाफ की वैन, हमजा की नॉर्मल वैन। माधवन की 1 वैन है। अर्जुन रामपाल की 1 वैन है।

लोग गिन रहे एक्टर्स की वैन

Bollygupp पेज पर ये स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, इसमें लिखा है, Reddit BBGM मेंबर नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देखने के बाद फुल डिटेक्टिव मोड में है। धुरंधर का एंड क्रेडिट पुरानी रूमर को पूरी तरह से कन्फर्म करता है। क्रेडिट लिस्ट में दिख रहा है कि रणवीर सिंह के नाम के साथ कई वैनिटी वैन हैं, इससे ऐसा लग रहा है कि उनके एक से ज्यादा वैनिटी वैन मांगने वाली बातें झूठ नहीं थीं। कितनी मजेदार बात है कि अनवेरिफाइड रूमर्स क्रेडिट में साफ दिख गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर में हमजा ने ली थी रहमान डकैत के बेटे की जान? पार्ट 2 से पहले आई नई थ्योरी

तगड़ा है वैन्स का खर्चा

बता दें कि पहले खबरें आ चुकी हैं कि रणवीर सिंह को शूटिंग पर तीन वैनिटी वैन्स की जरूरत पड़ती है। हर एक वैन की ऐवरेज मेनटेनेंस कॉस्ट करीब 10-15 लाख रुपये होती है। स्पेसिफिकेशंस के हिसाब से इनकी कीमत 1-2 करोड़ तक पहुंच सकती है।

चल रहे सारकास्टिक जोक्स

सोशल मीडिया पर और भी कई तरह की फनी चीजें चल रही हैं। जैसे एक ने लिखा है, वो सीन याद है जब डोंगा ने रणवीर सिंह को स्मोक करने के लिए कहा था और उसने मना कर दिया था। धुरंधर 2 के टीजर में वह स्मोकिंग करता दिख रहा है और उसके चेहरे पर खून है। इससे पता चलता है कि स्मोकिंग कितनी बुरी आदत है। आप दोस्त की जिद पर शुरू करते हैं और आदत पड़ जाती है। आदित्य धर ने जीनियस की तरह इस मैसेज को आहिस्ते से दिया है। इस पर लोग मजे लेकर लिख रहे हैं कि इतनी डिटेल तो आदित्य धर को भी नहीं पता होंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।