Ranveer Singh Dhurandhar 2 Vs Yash Toxic Biggest Clash Which is most anticipated 19 March Release all you need to know रणवीर सिंह की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक? किस फिल्म का फैंस कर रहे सबसे ज्यादा इंतजार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक? किस फिल्म का फैंस कर रहे सबसे ज्यादा इंतजार

Ranveer Singh Vs Yash: 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर फैंस को तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और यश की टॉक्सिक एक ही दिन रिलीज होगी। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का इंतजार ज्यादा है। 

Fri, 6 Feb 2026 02:44 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक? किस फिल्म का फैंस कर रहे सबसे ज्यादा इंतजार

मार्च का महीना सिनेमा लवर्स के लिए शानदार रहने वाला है। दो बड़ी फिल्में मार्च में रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों के नाम हैं- धुरंधर 2 और टॉक्सिक। फैंस को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। धुरंधर 2 और टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। एक फिल्म साउथ के सुपरस्टार यश की है तो वहीं, दूसरी हिंदी इंडस्ट्री के धुरंधर की फिल्म है। इन दो फिल्मों में से फैंस को किस फिल्म का ज्यादा इंतजार है ये हम आपको बता रहे हैं।

IMDb की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक, यश की टॉक्सिक इस लिस्ट में नंबर 1 है। वहीं, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट से साफ है कि फैंस को यश की टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स का इंतजार रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ज्यादा है। आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट फिल्मों के टाइटल के पेजव्यू के आधार पर तय की जाती है।

धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक

फैंस को इन दिनों ही फिल्मों में दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। टॉक्सिक के टीजर और धुरंधर 2 के टीजर से साफ है कि दोनों ही फिल्मों में हीरो जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। यश की टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स के टीजर में एक बोल्ड सीन भी था जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। बोल्ड सीन के साथ-साथ फिल्म में काफी हिंसक सीन्स भी देखने को मिले थे।

क्या धुरंधर जैसा कमाल कर पाएगी धुरंधर 2?

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की बात करें तो यह साल 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है। धुरंधर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या धुरंधर 2 भी वैसा ही कमाल कर पाती है?

यश की टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट की है। वहीं, अगर इस फिल्म के राइटर्स की बात करें तो इसे गीतू मोहनदास और यश ने लिखा है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है 'टॉक्सिक' के कारवाले सीन में नजर आई लड़की? मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील

धुरंधर 2 को लेकर फैंस गढ़ रहे थ्योरी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस सीक्वल फिल्म की कहानी को लेकर फैंस तरह-तरह की थ्योरी गढ़ रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि रणवीर सिंह के किरदार हम्जा का कनेक्शन उरी फिल्म से है। वहीं, धुरंधर में जिन बड़े साहब की बात हो रही है उसे भी लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि अर्जुन रामपाल ही बड़े साहब हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि बड़े साहब के किरदार में फिल्म से एक नया एक्टर जुड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।