dhurandhar makers paid him 50 thousand dollars for hawa hawa song claims Pakistani singer hasan Jahangir धुरंधर के हवा-हवा गाने के लिए मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए कितने पैसे, हसन जहांगीर ने बताया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के हवा-हवा गाने के लिए मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए कितने पैसे, हसन जहांगीर ने बताया

धुरंधर में जब हवा-हवा गाना बजा तो कई लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। यह गाना हसन पाकिस्तानी सिंगर जहांगीर का है। पहले कई हिंदी फिल्मों में लिया गया है। अब हसन ने बताया कि धुरंधर मेकर्स ने उन्हें कितने रुपये दिए।

Mon, 16 March 2026 01:35 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के हवा-हवा गाने के लिए मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर को दिए कितने पैसे, हसन जहांगीर ने बताया

धुरंधर फिल्म में संजय दत्त की एंट्री में जो गाना बजा उसने मिलेनियल्स के रोंगटे खड़े कर दिए। फिल्म देखकर निकली जेन जी ने ये सॉन्ग खोजना शुरू कर दिया। यह गाना था 'हवा हवा ऐ हवा खुशबू लुटा दे।' गाने को पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने गाया था और इसे कई हिंदी फिल्मों में लिया जा चुका है। फिल्म रिलीज के बाद इस गाने पर कई आर्टिकल्स वायरल हुए। अब हसन जहांगीर ने बताया है कि धुरंधर के डायरेक्टर आदित्यधर ने उन्हें इस गाने के बदले कितने रुपये दिये थे।

इशारों में किया धुरंधर का जिक्र

धुरंधर फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स तोड़े साथ ही इसके गाने भी चार्ट बस्टर रहे। फिल्म में नए गानों के साथ कुछ पुराने गाने भी लिए गए थे। इनमें हसन जहांगीर का गाना 'हवा हवा' भी था। हसन जहांगीर पाकिस्तानी सिंगर हैं। हाल ही में ARY डिजिटल के शो शान ए शहूर में थे। यहां पर उन्होंने धुरंधर में हवा-हवा गाना लिए जाने पर बात की। हसन जहांगीर बोले कि 'हवा-हवा' हाल ही में एक फिल्म में लिया गया जो 300 करोड़ की बनी है और 1100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उनका इशारा धुरंधर की तरफ था लेकिन नाम नहीं लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवा-हवा …कानों में गूंज रही चौधरी असलम की जहर एंट्री? जानें कहां से आया ये गाना

मेकर्स ने पैसे देकर ली परमिशन

हसन से होस्ट निदा ने पूछा कि क्या यह गाना इस्तेमाल के बदले कुछ दिया गया था? इस पर हसन बोले, 'जी हां मेकर्स ने मुझे 50 हजार डॉलर्स (45 लाख रुपये के करीब)दिए। पैसे भी दिए और परमिशन भी ली।' इसके बाद निदा ने फिल्म का नाम लेते हुए कहा कि ये अच्छी बात है कि मेकर्स ने परमिशन ली थी।

40 साल पुराना है गाना

हसन बोले, 'पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था। अभी जो भी मेरे गाने यूज करता है, पहले वो परमिशन लेता है और पैसे भी देता है। हवा-हवा 40 साल पहले आया था। मैंने उसको 1986 में रिकॉर्ड किया था और 1987 में लॉन्च किया था।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar Fa9la: यहां है रहमान डकैत वाले गाने के हिंदी लिरिक्स, अब गाइए

गोविंदा पर फिल्माया गया गाना

हसन जहांगीर ने बताया कि गोविंदा ने भी उनका गाना 'जवां-जवां' करके गाया है। हसन ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि लोग उनके लिए इतने क्रेजी हैं। वह जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे तो कई सिलेब्स उन्हें लेने आए थे। गोविंदा भी थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या हिंदू वाकई में डरपोक कौम है? पढ़ें धुरंधर 2 में आतंकी बने विवेक का जवाब

हवा-हवा गाने की लिरिक्स

हवा हवा ऐ हवा खुशबू लुटा दे

कहाां खुली हां खुली जुल्फ बता दे

अब उसका पता दे, जरा मुझको बता दे

मैं उस से मिलूंगा, एक बार मिला दे

यार मिला दे, दिलदार मिला दे

फिर किसी के चेहरे का रंग खिल गया

बिछड़ा हुआ आज कोई उसको मिल गया

कैसे मिल गया, कहां मिल गया

हम ने तो ढूंढ लिया सारा जमाना

हवा हवा ऐ ...

ये अदा भी उसकी क्या काम कर गई

जाते-जाते एक हसीन शाम कर गई

शाम कर गई, तेरे नाम कर गई

ऐसे हसीन चेहरे को अपना बनाना

हवा हवा ऐ ...

जिंदगी की धूप को साया कर गई

आज मेरे पास से वो गुजर गई

उसने जो कहा तुमने ही सुना

ये बात और किसी को ना बताना

हवा हवा ऐ

हवा हवा ऐ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।