Vivek Agnihotri Bhushan Kumar Confirms Operation Sindoor Film India s military response to the April 2025 terror attack विवेक अग्निहोत्री ने कर दिया कंफर्म, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म; पढ़ें डायरेक्टर ने क्या बताया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विवेक अग्निहोत्री ने कर दिया कंफर्म, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म; पढ़ें डायरेक्टर ने क्या बताया

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म कंफर्म कर दी है। ये फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों की बुक, ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंजियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित होगी। 

Wed, 25 March 2026 11:26 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
विवेक अग्निहोत्री ने कर दिया कंफर्म, ऑपरेशन सिंदूर पर बनाएंगे फिल्म; पढ़ें डायरेक्टर ने क्या बताया

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 के आतंकी हमले के जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनने की खबरों के बीच विवेक अग्निहोत्री ने कंफर्म कर दिया है कि वो इसपर फिल्म बना रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस 'टाइनी' ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंजियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित होगी।

ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में विवेक ने कहा, “मैं हमेशा से ऐसी कहानियां सुनाने में विश्वास रखता आया हूं जो असहज हों, लेकिन जरूरी हों। मेरा प्रयास है कि साहस, प्रोफेशनलिज्म और स्ट्रैटिजिक क्लैरिटी की ये कहानी दर्शकों तक प्रामाणिकता और सिनेमेटिक एक्सपीरियेंस के साथ पहुंचाऊं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:द कश्मीर फाइल्स वाले विवेक अग्निहोत्री को कैसी लगी धुरंधर? बोले- ऐसी फिल्म बनना…

भूषण कुमार भी होंगे फिल्म के प्रोड्यूसर

विवेक अग्निहोत्री के साथ इस प्रोजेक्ट को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में ऑपरेशन सिंदूर, जो 6 से 10 मई के बीच हुआ था, उसकी डीटेल्ड जानकारी दी जाएगी। फिल्ममेकर ने आगे कहा, “हमने सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से ग्राउंड रीसर्च की है ताकि न सिर्फ ये समझा जा सके कि क्या हुआ, बल्कि यह भी कि चीजें कैसे और क्यों हुईं। पब्लिक डोमेन में जो जानकारी मौजूद है चीदें उससे ज्यादा जटिल हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नशेड़ी है या गंजेड़ी है…', विवेक पर बोले अनुराग ; या तो उनकी याददाश्त कमजोर…

फिल्म को लेकर क्या बोले भूषण कुमार?

वहीं, भूषण कुमार ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, कुछ कहानियां चुनी नहीं जाती हैं, वो आपको चुनती हैं। ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसी ही कहानी है। जब देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो ये जरूरी हो जाता है कि उन्हें सच्चाई से दर्ज किया जाए।"

फिल्म के प्रोडक्शन, रिलीज डेट, कास्ट या टाइमलाइन को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो उन्हें द बंगाल फाइल्स, द ताशकेंट फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्थिक तंगी से जूझ रहे विवेक, कहा- 'फिल्म के प्रचार के लिए उधार लेने पड़े पैसे'

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले में भारत के 26 लोग मारे गए थे। उस हमले में टूरिस्ट्स से उनका धर्म पूछकर उन्हें मारा गया था। इस हमले का बदला लेने के लिए जो जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई थी उसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।