Anurag Kashyap on Vivek Agnihotri s Nasedi Ganjedi Comment says unki yaadasht kamjor hai 'नशेड़ी है या गंजेड़ी है…', विवेक अग्निहोत्री पर बोले अनुराग कश्यप ; या तो उनकी याददाश्त कमजोर…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'नशेड़ी है या गंजेड़ी है…', विवेक अग्निहोत्री पर बोले अनुराग कश्यप ; या तो उनकी याददाश्त कमजोर…

अनुराग कश्यप और विवेक अग्निहोत्री के बीच दन दना दन गोल में साथ काम करने के बाद लड़ाई हो गई थी। विवेक ने पब्लिक में अनुराग कश्यप को नशेड़ी कहा था। अनुराग कश्यप ने भी इसका जवाब दिया था। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप ने विवेक के उस बयान को लेकर बात की है। 

Fri, 19 Sep 2025 06:19 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'नशेड़ी है या गंजेड़ी है…', विवेक अग्निहोत्री पर बोले अनुराग कश्यप ; या तो उनकी याददाश्त कमजोर…

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और अनुराग कश्यप ने साल 2007 में आई फिल्म दन दना दन गोल पर साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। विवेक अग्निहोत्री ने इस लड़ाई के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप को नशेड़ी बताया था। अनुराग कश्यप ने भी उनके इस आरोप पर जवाब दिया था। अब एक बार फिर अनुराग कश्यप ने विवेक के उस आरोप पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें गंजेड़ी-नशेड़ी कहना आसान है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि लड़ाई विवेक अग्निहोत्री और विक्रमादित्य मोटवानी के बीच हुई थी।

अनुराग बोले- हमने विवेक के साथ काम करने की कोशिश की…

द लल्लनटॉप से खास बाततीत में अनुराग कश्यप से विवेक अग्निहोत्री के बारे में सवाल हुआ। उनसे कहा गया कि दोनों ने साथ में काम किया और फिर उन्होंने कहा कि आप शराब पीकर सेट्स पर आते थे। इसपर अनुराग कश्यप ने कहा कि हमने काम करने की कोशिश की थी।

अनुराग बोले- उनकी याददाशत कमजोर है

उस बारे में आगे बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि वो जो लड़ाई हुई थी वो विवेक अग्निहोत्री और विक्रमादित्य मोटवानी के बीच हुई थी। उन्होंने कहा, "या तो उनकी याददाश्त कमजोर है या मेरी और मोटवानी दोनों की कमजोर है या पूरे यूटीवी वालों की कमजोर है। सबको पता है कि क्या हुआ था।"

अनुराग बोले- बहुत आसान है किसी को बोलना

अनुराग ने आगे कहा, "बहुत आसान है किसी को बोलना क्योंकि जो-जो मेरे फेजेज आए हैं, मैं खुलकर बात करता हूं। तो किसी को कुछ भी कह देना मेरे बारे में कि शराबी , नशेड़ी है या गंजेड़ी है…लोग बहुत आसानी से मान जाएंगे और वो बहुत आसान होता है बोलना, लेकिन वैसा कुछ भी नहीं हुआ था।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।