द कश्मीर फाइल्स वाले विवेक अग्निहोत्री को कैसी लगी धुरंधर? बोले- ऐसी फिल्म बनना…
विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह स्टारर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि ऐसी फिल्म बनना इत्तेफाक नहीं हो सकता।

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री धुरंधर देखकर फूले नहीं समा रहे। उन्होंने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म देर से देखी लेकिन हर बारीकी की तारीफ की है। उन्होंने आदित्य धर को भगवान का वरदान पाया बच्चा बताया है। लिखा है कि हर छोटे किरदार ने अपनी अहमियत साबित की है। विवेक ने लिखा है कि ऐसा सिनेमा बनना कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता।
देर से लेकिन दिल खोलकर तारीफ
विवेक ने ट्वीट किया है, 'दो महीने बाद बस भारत लौटा ही हूं और हमने पहला काम ये किया कि आदित्य धर की फिल्म धुरंधर देख डाली। दिमाग घूम गया और प्राउड दो ही शब्द मेरे दिमाग में आए।' विवेक आगे लिखते हैं, 'अगर किसी को पता हो कि एक फिल्म बनाने में क्या लगता है, वो समझेगा कि ऐसी फिल्म बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी। विजन,राइटिंग,कॉन्फिडेंस, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनना... इस तरह का सिनेमा बाई चांस नहीं बनता।'
हर किरदार ने की दमदार एक्टिंग
विवेक ने आगे लिखा है, 'परफॉर्मेंसेस...हां,कुछ की ज्यादा बात होगी, पर धुरंधर की असली जीत ये है कि छोटे, बहुत अहम ना होने के बावजूद भी कैरेक्टर्स ने टॉप नॉच एक्टिंग की है। हर चेहरा ऐसे लगता है कि बढ़िया डायरेक्शन मिला है और एक इंटेशन से डाला गया है। सबसे अच्छी बात हर डिपार्टमेंट जिस सिंक में है वो रेयर है, सबने एक होकर काम किया है। ऐसी एकजुटता बाई चांस नहीं होती।'
आदित्यधर की जमकर की तारीफ
विवेक ने फिर आदित्य धर की तारीफ भी की है। उन्होंने लिखा है, ऐसे पता चलता है कि यह पूरी तरह से डायरेक्टर की फिल्म है। आदित्य धर, मैं हमेशा आपके काम की तारीफ करता रहा हूं खासकर आपके स्केल और डिजाइन का सेंस लेकिन इस बार तो आपने अलग लेवल पर बना दिया। मैंने सच्चे गर्व के साथ फिल्म देखी है, आप पर गर्व है, क्राफ्ट पर गर्व है, इंडियन सिनेमा पर गर्व है। आप पर आशीर्वाद है। सच में आप भगवान एक अपने बच्चे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन