Virat Kohli posted photo with Anushka Sharma with caption stepping in 2026 with light of my life विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा- मैं अपनी जिंदगी की…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा- मैं अपनी जिंदगी की…

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली ने बुधवार के दिन सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो पोस्ट की है। इतना ही नहीं, उन्होंने रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है।

Wed, 31 Dec 2025 08:42 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ पोस्ट की तस्वीर, लिखा- मैं अपनी जिंदगी की…

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों के चेहरों पर एक टैटू भी दिखाई दे रहा है। विराट के चेहरे पर स्पाइडरमैन का मास्क बना हुआ है। वहीं अनुष्का के चेहरे पर तितली बनी हुई है।

रोमांटिक कैप्शन

इस फोटो को पोस्ट कर विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ साल 2026 में प्रवेश करने जा रहा हूं।’ विराट की पोस्ट पर कमेंट कर लोग उन्हें नए साल की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ उनके फेस पर बने टैटू को देखकर ये कह रहे हैं कि वे दोनों अपने बच्चों के साथ पार्टी कर रहे होंगे इसलिए ऐसा टैटू बनवाया होगा।

दिल्ली की तरफ से खेलेंगे विराट?

विराट कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दमदार वापसी की है और 15 साल बाद पहली बार वह लिस्ट-ए टूर्नामेंट में खेलते नजर आए हैं। अब उम्मीद है कि विराट 6 जनवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवेज के खिलाफ दिल्ली की तरफ से खेलेंगे।

विराट का परफॉर्मेंस

अब तक विराट जबरदस्त फॉर्म में दिखे हैं। पहले मैच में शानदार 131 रन बनाने के बाद उन्होंने अगली पारी में 77 रन की पारी खेली। इतना ही नहीं, उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं और सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विराट कोहली

शादी को पूरे हुए 8 साल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। शादी के चार साल बाद विराट और अनुष्का के घर में लक्ष्मी आई। दोनों वामिका कोहली के मां-बाप बने। वहीं साल 2024 में अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति, 10वें सवाल तक नहीं ली एक भी लाइफलाइन
ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम, धर्मेंद्र की बात करते ही कपकपाने लगी आवाज, बोले…
ये भी पढ़ें:क्राइम थ्रिलर फिल्म पसंद है? नेटफ्लिक्स है? देखें 7.7 IMDb रेटिंग वाली ये मूवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।