Netflix Crime Thriller Movie with good IMDb rating Malayalam Film Iratta क्राइम थ्रिलर फिल्म पसंद है? नेटफ्लिक्स है? देखें 7.7 IMDb रेटिंग वाली ये मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्राइम थ्रिलर फिल्म पसंद है? नेटफ्लिक्स है? देखें 7.7 IMDb रेटिंग वाली ये मूवी

South Crime Thriller Movie: साउथ की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो नेटफ्लिक्स पर है और जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

Wed, 31 Dec 2025 12:01 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
क्राइम थ्रिलर फिल्म पसंद है? नेटफ्लिक्स है? देखें 7.7 IMDb रेटिंग वाली ये मूवी

क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है? अगर ‘हां’ तो आप सही जगह आए हैं। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। यूं तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर है, लेकिन मलयालम में। अगर आपको ये फिल्म हिंदी में देखनी है तो आप यूट्यूब पर इसका डब वर्जन देख सकते हैं।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘इरत्ता’ है। इस फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी वागामोन पुलिस स्टेशन में ड्यूटी करते वक्त मौत हो जाती है। उसका जुड़वा भाई जांच शुरू करता है और शक के घेरे में उसके साथ काम करने वाले तीन पुलिस ऑफिसर आते हैं। आगे क्या होता ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

इरत्ता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं 5 कोरियन क्राइम थ्रिलर फिल्में, 7.5 से ज्यादा है इनकी IMDb रेटिंग
ये भी पढ़ें:साल 2026 में आएंगी अक्षय खन्ना की तीन फिल्में, यहां देखिए लिस्ट

फिल्म की स्टार कास्ट

ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी रोहित एम. जी. कृष्णन ने लिखी है और डायरेक्ट भी उन्होंने ही किया है। इसमें जोजू जॉर्ज डबल रोल में हैं और उनके साथ अंजलि, आर्या सलीम और श्रीकांत मुरली लीड रोल में हैं।

जॉर्ज ‘ठग लाइफ’ में कर चुके हैं काम

एक्टर जोजू जॉर्ज, कमल हासन के साथ ‘ठग लाइफ’ में काम कर चुके हैं। जब चेन्नई में 'ठग लाइफ' का ऑडियो लॉन्च हाे रहा था तब कमल हासन ने जोजू जॉर्ज की 'इरत्ता' की तारीफ की थी। इसके बाद जोजू जॉर्ज ने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि कमल हासल की तारीफ उनके लिए ऑस्कर के बराबर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।