vikrant massey is not replacing raghav juyal in ramayana, deleted his post रामायण में काम नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, न्यूज पोर्टल गैरजिम्मेदाराना बता कर डिलीट किया पोस्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रामायण में काम नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, न्यूज पोर्टल गैरजिम्मेदाराना बता कर डिलीट किया पोस्ट

विक्रांत मैसी ने हाल में एक न्यूज पोर्टल को गैरजिम्मेदाराना बताया और फिर कुछ ही मिनट में वो स्टोरी डिलीट कर दी। इस पोस्ट में विक्रांत ने पुष्टि की थी कि वो रणबीर कपूर स्टारर रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं।

Sun, 8 Feb 2026 03:56 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रामायण में काम नहीं कर रहे हैं विक्रांत मैसी, न्यूज पोर्टल गैरजिम्मेदाराना बता कर डिलीट किया पोस्ट

नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के किरदार में दिखाया जाएगा। डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल को लेकर खबर थी कि रावण के बेटे मेघनाथ के किरदार में होंगे। हाल में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था कि विक्रांत मैसी ने राघव जुयाल को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन विक्रांत इस रोल में नहीं दिखेंगे। इसकी पुष्टि एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अपर की और बाद में वो पोस्ट डिलीट कर दिया।

विक्रांत ने डिलीट किया पोस्ट

विक्रांत ने रामायण में राघव जुयाल को रिप्लेस करने वाली न्यूज़ को शेयर करते पोर्टल को गैरजिम्मेदाराना बताया। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'ओके मैं इस मूवी का हिस्सा कभी नहीं था और ना हूं। ये एक गैरजिम्मेदाराना मीडिया कवरेज है।'। हालांकि, विक्रांत ने कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। उन्होंने ये पोस्ट डिलीट क्यों किया इस बारे में जानकारी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी थी गोविंदा की हीरोइन, फ्लॉप हुआ करियर
ये भी पढ़ें:सलमान खान को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अक्षय कुमार? ला रहे हैं अपनी धांसू फिल्म
vikrant massey

राघव जुयाल होंगे मेघनाथ?

दरअसल, हाल में एक वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि नितेश तिवारी की रामामायण में राघव जुयाल की एंट्री हुई है। एक्टर इस फिल्म में मेघनाथ का किरदार निभाते दिख सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में एक्टर या फिल्म से जुड़े किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। राघव जुयाल ने पिछले कुछ सालों में एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म किल में और आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उनके काम को पसंद किया गया। अब उन्हें मेघनाथ बने देखना शानदार अनुभव होगा।

दिवाली पर होगा रामायण का धमाका

बता दें, नितेश तिवारी की रामायण पर पिछले कुछ सालों से काम चल रहा है। अब फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर दस्तक दे रहा है। इस फिल्म में रणबीर बने हैं राम और साई पल्लवी को सीता के किरदार में देखा जा सकता है। कई अन्य किरदार भी हैं जो नजर आने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।