april releases: akshay kumar releasing his film one week before salman khan battle of galwan Salman Vs Akshay:सलमान खान को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अक्षय कुमार? ला रहे हैं अपनी धांसू फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Salman Vs Akshay:सलमान खान को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अक्षय कुमार? ला रहे हैं अपनी धांसू फिल्म

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार अपनी ये धांसू फिल्म ला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अप्रैल में इन बड़ी फिल्मों का जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस लिस्ट में राम चरण की पेड्डी भी शामिल है।

Sat, 7 Feb 2026 09:46 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Salman Vs Akshay:सलमान खान को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देंगे अक्षय कुमार? ला रहे हैं अपनी धांसू फिल्म

अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने वाला है। मार्च में धुरंधर 2 और यश स्टारर टॉक्सिक के बाद अप्रैल में सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान दस्तक देने वाली है। लेकिन अब ताजा जानकारी सामने आ रही है। सलमान को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला ला रहे हैं। इसके अलावा अप्रैल में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। इस लिस्ट में राम चरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी भी शामिल है।

सलमान खान और अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस टक्कर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट हो सकती है। तरण के पोस्ट के मुताबिक धुरंधर द रिवेंज और टॉक्सिक 19 मार्च को थिएटर पर रिलीज हो रही हैं। इसके बाद 10 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हो रही है। 17 अप्रैल को सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान, 30 अप्रैल को राम चरण की पेड्डी, और 1 मई को रितेश देशमुख की राजा शिवाजी दस्तक देगी। इन सभी फिल्मों की रिलीज में एक या दो हफ्तों का गैप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने बताया क्यों करते हैं साल में 4 फिल्में, ट्रोल्स को ऐसे दिया जवाब
ये भी पढ़ें:अक्षय से ज्यादा पॉपुलर था उनकी फिल्म का ये सपोर्टिंग एक्टर, सेट पर आते थे फैंस
भूत बंगला

अक्षय कुमार की भूत बंगला है जबरदस्त हॉरर फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान से एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। लेकिन दोनों फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिल सकता है। दोनों ही अपने स्तर के सुपरस्टार हैं और इनकी फिल्मों को पसंद किया गया है। अक्षय स्टारर भूत बंगला एक हॉरर फिल्म है जिसमें परेश रावल, तबू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। ऐसी उम्मीद है कि भूत बंगला देंगे बड़ी संख्या में लोग थिएटर तक जाएंगे।

बैटल ऑफ गलवान

सलमान को वॉर फिल्म में देखने जाएगी ऑडियंस?

दूसरी तरफ सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान है। इस सिकंदर के बाद सलमान की इस फिल्म से ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म की कहानी 2020 में लद्दाख की गलवान वैली में भारत और चीन के बीच हुई लड़ाई की कहानी है। फिल्म में सलमान खान ने शहीद कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभाया है। डायरेक्शन का काम अपूर्व लखिया ने किया है। ये फिल्म 17 अप्रैल को दस्तक देगी। फिल्म की कमाई का असर अक्षय की भूत बंगला पर पड़ सकता है। हालांकि, अभी इन फिल्मों की रिलीज डेट आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। लेकिन अगर इन्हीं तारीखों को ये फिल्में आ रही हैं तो मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।