70s actor om shivpuri daughter debuted with govinda, had flop career एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी थी गोविंदा की हीरोइन, फ्लॉप करियर के बाद टीवी सीरियल में किया काम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी थी गोविंदा की हीरोइन, फ्लॉप करियर के बाद टीवी सीरियल में किया काम

70 के दशक के एक्टर ओम शिवपुरी ने कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम किया है। लेकिन क्या आप इनके बच्चों को पहचानते हैं? ओम शिवपुरी की बेटी ने गोविंदा की हीरोइन बन अपने करियर की शुरुआत की थी।

Sat, 7 Feb 2026 10:29 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी थी गोविंदा की हीरोइन, फ्लॉप करियर के बाद टीवी सीरियल में किया काम

70 के दशक में हिंदी फिल्मों में एक एक्टर हुआ करते थे जिनका नाम था ओम शिवपुरी। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई करने वाले ओम ने थिएटर, नाटक से अपनी अलग पहचान बनाई। वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पहले चीफ थे। उनके साथ कई नामी एक्टर जैसे सुषमा सेठ, पंकज कपूर पढ़े थे। फिल्मों में उन्ह्होने एक करैक्टर आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई। उन्हें कई फिल्मों में डॉक्टर, पुलिस, पिता जैसे किरदारों में देखा गया। ओम शिवपुरी की तरह उनकी बेटी ने भी फिल्मों को अपना करियर बनाया और गोविंदा की हीरोइन बनीं। एक बेटे विनीत शिवपुरी भी हैं।

ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी

ओम शिवपुरी ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की अपनी साथी एक्ट्रेस सुधा शिवपुरी से शादी की थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। इस रिश्ते को शादी का नाम देने के लिए दोनों ने 9 साल का इंतजार किया। शादी से पहले और बाद दोनों ने साथ में कई नाटकों में काम किया। एक्ट्रेस सुधा शिवपुरी को टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में बा के किरदार में देखा गया था। बाद में इनकी बेटी एक्ट्रेस ऋतू शिवपुरी ने भी फिल्मों को करियर बनाया। इनके बेटे विनीत के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे शुरू हुई थी गोविंदा की मां की इस एक्टर के साथ लव स्टोरी
ये भी पढ़ें:नरगिस दत्त की ‘मदर इंडिया’ थी रीमेक, ओरिजिनल फिल्म में गोविंदा के पिता थे हीरो
ritu shivpuri

एक्ट्रेस ऋतू शिवपुरी का करियर
ऋतू शिवपुरी ने गोविंदा के साथ फिल्म आंखें से एक्टिंग की शुरुआत की। इस फिल्म में उन्हें गोविंदा के लव इंटरेस्ट के तौर पर दिखाया गया था। फिल्म के गाने ‘लाल दुपट्टे वाली’ में गोविंदा के साथ ऋतू शिवपुरी ही हैं। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। शानदार डेब्यू के बाद उन्हें बड़ी फिल्में नहीं मिली। बाद में उन्होंने लज्जा, शक्ति जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया। ऋतू ने टीवी पर भी काम किया है। टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 2’ में उन्होंने इंद्राणी का किरदार निभाया था। ऋतू ने नजर, 24: इंडिया, विश, क्लास जैसे शोज में काम किया है। अब वो लाइमलाइट से दूर हैं। एक्ट्रेस ने हरी वेंकट नाम के शख्स से शादी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।