Ram Charan goes bare feet Rashmika Mandanna vijay devearkonda reception know real reason why रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, जानें क्या है वजह, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, जानें क्या है वजह

बुधवार को हैदराबाद में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम गेस्ट पहुंचे। हालांकि, सबकी नजर राम चरण पर टिक गई क्योंकि एक्टर नंगे पैर विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में पहुंचे।

Thu, 5 March 2026 09:16 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण, जानें क्या है वजह

साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। कपल के रिसेप्शन में इंडस्ट्री के तमाम लोग पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई मेहमानों के वीडियो सामने आए। हालांकि, जिस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो था राम चरण का वीडियो। राम चरण विजय और रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे।

रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण

ब्लैक आउटफिट में राम चरण को नंगे पैर देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग कमेंट्स सेक्शन में पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों राम चरण रिसेप्शन में नंगे पैर आए। राम चरण सिर से पैर तक ब्लैक आउट फिट में नजर आए, लेकिन उन्होंने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहने हुए थे।

क्यों फंक्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण

दरअसल, राम चरण इन दिनों अपनी धार्मिक मान्यताओं के चलते 'अयप्पा दीक्षा' का पालन कर रहे हैं। इसके दौरान भक्तों को काले कपड़े पहनने होते हैं और 41 दिनों तक नंगे पैर रहना पड़ता है। उनकी इसी श्रद्धा और सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।

पत्नी उपासना के साथ फंक्शन में पहुंचे आरआरआर एक्टर

रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ पहुंचे। उपासना रेड और गोल्डन सूट में पार्टी में पहुंचीं। फैंस ने कमेंट सेक्शन में कपल पर खूब प्यार लुटाया।

ऑस्कर में भी नंगे पैर पहुंचे थे राम चरण

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब राम चरण को किसी मौके पर नंगे पैर देखा गया हो। बीते सालों में भी राम चरण को कई बड़े मौकों पर नंगे पैर देखा जा चुका है। यहां तक कि ऑस्कर 2023 में हिस्सा लेने भी राम चरण इसी तरह पहुंचे थे।

क्या है 'अयप्पा दीक्षा'

सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूदा जानकारी के मुताबिक, अय्यप्पा दीक्षा भगवान अय्यप्पा के भक्तों द्वारा केरल, भारत में पवित्र सबरीमाला तीर्थयात्रा की तैयारी के रूप में की जाने वाली एक अत्यंत श्रद्धापूर्ण 41 दिवसीय आध्यात्मिक साधना है। इस व्रत के दौरान भक्त तुलसी/रुद्राक्ष की माला पहनकर, काली/नीली पोशाक धारण करते हैं, ब्रह्मचर्य, सात्विक भोजन, नंगे पैर चलना और नियमित पूजा-कीर्तन के नियमों का पालन करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।