Vijay Deverakonda Special Message For Wife Rashmika Mandanna Says I Made My Best Friend My Wife विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए लिखा स्पेशल मैसेज- अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना दिया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए लिखा स्पेशल मैसेज- अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना दिया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की हैं। विजय ने अब रश्मिका के लिए स्पेशल पोस्ट किया है एक स्पेशल मैसेज के साथ।

Thu, 26 Feb 2026 07:52 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए लिखा स्पेशल मैसेज- अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना दिया

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी कर ली है। दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की है। हालांकि दोनों ने एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पोस्ट किए हैं और दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। रश्मिका ने जहां विजय को मेरा पति बोलकर इंट्रोड्यूस किया। वहीं विजय ने रश्मिका के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड से शादी कर ली है।

विजय ने शेयर की फोटोज

विजय ने पहली फोटो तो एक ही शेयर की है, लेकिन इसके बाद की फोटोज अलग हैं। कुछ फोटोज में दोनों जयमाला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में रश्मिका का चेहरा नजर आ रहा है जिसमें विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहना रहे हैं और एक्ट्रेस की आंखें भरी हुई दिख रही हैं। एक में दोनों ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है। एक में दोनों साथ चल रहे हैं और सब उन पर फूल बरसा रहे हैं। एक फोटो में रश्मिका मंडप पर चलते हुए आ रही हैं और उन्होंने लाइट ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी है और कई ज्वैलरी पहनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना ने शेयर की विजय देवरकोंडा संग शादी की फोटोज, कहा- मेरा पति

विजय का रश्मिका के लिए स्पेशल मैसेज

फोटोज शेयर कर विजय ने लिखा, ‘एक दिन मैंने उन्हें मिस किया। ऐसा मिस किया कि मुझे एहसास हुआ कि मेरा यह दिन और बेहतर होता अगर वह पास होती तो। जैसा मेरा खाना और अच्छा होता अगर वह मेरे पास होतीं तो। मेरे वर्कआउट और मजेदार होते और कम पनिशमेंट जैसे लगते अगर वह साथ करतीं तो। ऐसा जैसे मुझे उनकी जरूरत है- बस ऐसा फील करने के लिए वह मेरा घर हैं चाहे मैं कहीं भी हूं। मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना दिया। 26.2.2026’

इस पोस्ट पर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं। सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं और दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के विकिपीडिया पेज में स्पाउस सेक्शन हुआ अपडेट

2 रीति रिवाज से की शादी

बता दें कि विजय और रश्मिका ने 2 रीति रिवाज से शादी की है। पहले दोनों ने गुरुवार की सुबह तेलुगु रीति रिवाज से शादी की और शाम को कोडवा रीति रिवाज से। शादी से पहले हर फंक्शन और इवेंट की दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। पहले दोनों ने विरोश प्रीमियर लीग रखा और फिर हल्दी हुई थी जिसकी फोटोज दोनों ने शेयर की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उदयपुर में शादी के बाद दोनों अब हैदराबाद में रिसेप्शन देंगे अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।