Vicky Kaushal Reveals the Movie He Would Like to Show his Son First After Growing Up विक्की कौशल बेटे को दिखाना चाहते हैं अपनी यह फिल्म, जिंदगी के बारे में देती है जरूरी सीख, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विक्की कौशल बेटे को दिखाना चाहते हैं अपनी यह फिल्म, जिंदगी के बारे में देती है जरूरी सीख

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने बताया कि अपनी कौन सी फिल्म वह बेटे को सबसे पहले दिखाना चाहते हैं। विक्की कौशल ने इसके पीछे की वजह भी समझाई।

Sun, 21 Dec 2025 04:31 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
विक्की कौशल बेटे को दिखाना चाहते हैं अपनी यह फिल्म, जिंदगी के बारे में देती है जरूरी सीख

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी पैटर्नल लाइफ का हर मोमेंट जी रहे हैं। विक्की कौशल की पत्नी कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। विक्की अपने बेटे के साथ हर लम्हे को एन्जॉय कर रहे हैं और उन्होंने हर छोटी बड़ी चीज को लेकर प्लानिंग कर रखी है। विक्की कौशल ने यह भी बताया कि उनकी कौन सी फिल्म है जो वह अपने बेटे को जरूर दिखाना चाहते हैं। विक्की कौशल को NDTV के इंडियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड्स में एक्टर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

बेटे को पहली फिल्म कौन सी दिखाना चाहेंगे?

विक्की कौशल से जब पूछा गया कि उनकी कौन सी फिल्म है जिसे वो चाहेंगे कि उनका बेटा सबसे पहले देखे तो जवाब में एक्टर ने कहा, “वाओ, पहली फिल्म। मैं चाहूंगा कि जो पहली फिल्म वह मेरी देखे, वो हो मसान। यह अच्छी फिल्म है। मैं जानता हूं कि देखने के लिहाज से यह एक मुश्किल फिल्म है, तो हो सकता है कि वो इसे बाद में देखे, अपनी जिंदगी के बहुत शुरुआती दिनों में नहीं। लेकिन यह फिल्म जिंदगी को जिंदगी की तरह दिखाती है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएंगी कौन सी फिल्में? जान लीजिए यह टॉप 7 लिस्ट

क्या थी मसान फिल्म की कहानी?

बात फिल्म की करें तो नीरज घेवान की यह सोशल ड्रामा फिल्म विक्की कौशल की उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिन्होंने एक्टर के करियर को एक जबरदस्त उछाल दिया। विक्की कौशल की इस फिल्म की ना सिर्फ क्रिटिक्स ने बहुत तारीफ की, बल्कि यह उन्हें बॉक्स ऑफिस पर भी सक्सेस दिलाने में कामयाब रही। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की प्रेम कहानी है जो श्मशान में चिताएं जलाने का काम करता है। इसके अलावा भी फिल्म में एक कहानी पैरेलल चलती है।

'कुछ ऐसा सामने आ सकता है जो शायद..'

बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने यह भी बताया कि वह लगातार सोशल होती जिंदगी में अपने बेटे की प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। विक्की कौशल ने कहा, “मैं अपनी जिंदगी को इस उसूल के साथ जीता हूं कि आप जिस चीज से सबसे ज्यादा डरते हैं, वही सबसे ज्यादा आपके सामने आती है। मुझे अपनी प्राइवेसी की हिफाजत करने में कोई डर नहीं लगता। मैं इस बात को लेकर बहुत सतर्क रहता हूं और हमेशा याद रखता हूं कि कभी-कभार कोई बात लीक हो सकती है, कुछ ऐसा सामने आ सकता है जो शायद आपको पसंद ना आए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बर्थडे: गोविंदा के बारे में जानिए 5 शॉकिंग फैक्ट्स, आज तक नहीं टूटा यह रिकॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।