Govinda Birthday 5 Most Interesting Facts that you will not be able to believe गोविंदा ने बर्थडे पर जानिए उनके बारे में ये 5 शॉकिंग फैक्ट्स, आज तक नहीं टूटा सुपरस्टार का यह रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

गोविंदा ने बर्थडे पर जानिए उनके बारे में ये 5 शॉकिंग फैक्ट्स, आज तक नहीं टूटा सुपरस्टार का यह रिकॉर्ड

Govinda Birthday: गोविंदा की फिल्में आज भी अगर लगा ली जाएं तो वक्त यूं ही कट जाता है। इतनी इंगेजिंग फिल्में देने वाला यह सुपरस्टार आज भले ही बहुत लाइमलाइट में ना रहता हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा की एक वक्त पर दीवानगी बहुत ज्यादा थी।

Sun, 21 Dec 2025 12:25 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
गोविंदा ने बर्थडे पर जानिए उनके बारे में ये 5 शॉकिंग फैक्ट्स, आज तक नहीं टूटा सुपरस्टार का यह रिकॉर्ड

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भले ही गोविंदा की साल भर में एक भी ना आती हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब गोविंदा को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स लाइन लगाकर खड़े रहते थे। गोविंदा का फिल्मी सफर वैसा रहा है, जैसा शायद ही किसी दूसरे बॉलीवुड सुपरस्टार का आपको देखने को मिलेगा। उनकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी जैसी रही है। तो आज उनके बर्थडे पर चलिए जानते हैं गोविंदा की जिंदगी के बारे में 5 ऐसी बातें, जिन पर आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये सभी बातें फैक्ट हैं।

1. आज तक नहीं टूटा 70 फिल्मों का वो रिकॉर्ड

गोविंदा साल 1987 में अपने करियर के पीक पर थे। वह एक ही दिन में 2 से 5 अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे होते थे। गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू में यह बताया था कि उन्होंने एक साथ 70 फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। यह अपने आप में किसी भी एक्टर के लिए एक रिकॉर्ड है।

2. अवतार फिल्म में मिला था गोविंदा को काम

गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'अवतार' पहले उन्हें ऑफर की गई थी। गोविंदा का इस बात पर काफी मजाक भी बनाया गया, लेकिन वह आज तक अपने इस बयान पर कायम रहे हैं कि उन्हें जेम्स कैमरून ने अवतार में लीड रोल ऑफर किया था जिसे उन्होंने क्रिएटिव वजहों से रिजेक्ट कर दिया था।

3. गोविंदा की चोरी-छिपे हुई थी शादी

सुपरस्टार गोविंदा की शादी सुनीता आहूजा से हुई थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी शादी को 4 साल तक सीक्रेट रखा था। गोविंदा को अपने करियर को लेकर यह डर था कि उनकी जनता की नजर में जो 'एलिजिबल बेचलर' वाली इमेज है, वो प्रभावित होगी और शायद उनके काम पर इसका असर पड़ेगा। बेटी के जन्म के बाद ही गोविंदा ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोविंदा की 3 महीने की बेटी की हो गई थी मौत, सुनीता बोलीं- मेरी गोद में ही मर गई

4. सुनीता से ही दोबारा की थी शादी

गोविंदा ने 49 साल की उम्र में अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से दोबारा शादी की थी। ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर किया था। गोविंदा बहुत धार्मिक आदमी हैं और अपनी मां की कही हर बात मानते रहे हैं। गोविंदा ने सभी रीति-रिवाजों के साथ अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ दोबारा शादी की थी।

5. ठुकराई थीं कई सुपरहिट फिल्में

गोविंदा के करियर का ग्राफ नीचे आने की कई वजहें बताई जाती हैं, लेकिन एक नजरिया यह भी है कि स्टारडम उनके सिर चढ़कर बोलने लगा था। गोविंदा ने एक-दो नहीं बल्कि कई सुपरहिट फिल्में रिजेक्ट की थीं। देवदास, गदर और ताल जैसी फिल्में पहले गोविंदा को ऑफर की गई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि यह उनकी हीरो नंबर 1 वाली इमेज को सूट नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जया के पैपराजी पर दिए बयान पर बोलीं गोविंदा की पत्नी; लड़ाई-झगड़े में कुछ…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।