1/8ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में और दमदार वेब सीरीज हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जान लेते हैं टॉप 7 की लिस्ट, ताकि वीकेंड पर आपको आधे से ज्यादा वक्त यह तलाशते हुए ना बिताना पड़े कि आज क्या देखा जाए।

यह एक सुपरहिट वेब सीरीज है जिसका पहले से लेकर सातवें सीजन तक एक साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। आप इस शो को 22 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो आपको लिए 'सिसिली एक्सप्रेस' एक बढ़िया चॉइस रहेगी। कहानी 2 दोस्तों की है जो क्रिसमस पर लोगों का दिन खास बनाने को ध्यान में रखते हुए एक मजेदार बिजनेस आइडिया सोचते हैं। रिलीज डेट 22 दिसंबर रहेगी।

सस्पेंस और थ्रिलर से लबरेज कुछ देखना है तो 23 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर ईडेन रिलीज होगी। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर अवॉर्ड विनर रॉन हॉवर्ड ने किया है।

अनूठी चीजों का कलेक्शन करना एक ऐसा शौक है जो विरले ही कुछ लोगों में देखने को मिलता है। यह शौक जहां काफी अनूठा है, वहीं काफी महंगा भी है। तो कुछ ऐसे ही दीवानों की कहानी सुनेंगे इस शो में जो नेटफ्लिक्स पर 23 दिसंबर को रिलीज होगा।

बच्चों की परवरिश से लेकर उनकी पढ़ाई तक के किस्सों को स्टैंडअप कॉमेडी में उतारते हुए टॉम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर 24 दिसंबर को आ रहे हैं। टच फॉरेन जरूर है, लेकिन कुछ चीजें आपको देसी मजा भी देंगी।

सच्ची कहानियां कई बार कल्पना से ज्यादा रोमांचक होती हैं। नेटफ्लिक्स पर 26 दिसंबर को आ रही यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म सेमोर हर्ष नाम के एक पत्रकार की कहानी है जिसे जर्नलिज्म के क्षेत्र में लीजेंडरी माना जाता है।

इस कमाल की कोरियन वेब सीरीज की कहानी इस कॉन्सेप्ट पर टिकी है कि जितना ज्यादा पैसा, उतनी ज्यादा ताकत। कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसे कुछ अनूठी शक्तियां मिली हुई हैं, लेकिन ट्विस्ट यह है कि यह सुपरहीरो जब भी अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करेगा, तब-तब उसकी जेब से कुछ पैसे कम हो जाएंगे। रिलीज डेट 26 दिसंबर रहेगी।
