Is Shehnaaz Gill Date RCB Star Cricketer Devdutt Padikkal Rumours Start After This Video Viral विराट कोहली की टीम के इस धुरंधर प्लेयर को डेट कर रहीं शहनाज गिल? ये वाला वीडियो देख लोगों ने लगाए कयास, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विराट कोहली की टीम के इस धुरंधर प्लेयर को डेट कर रहीं शहनाज गिल? ये वाला वीडियो देख लोगों ने लगाए कयास

'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते को लेकर शहनाज काफी चर्चाओं में रहीं। वहीं, सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह से टूट गई थीं। वहीं, अब एक बार फिर से उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है।

Fri, 15 May 2026 07:04 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली की टीम के इस धुरंधर प्लेयर को डेट कर रहीं शहनाज गिल? ये वाला वीडियो देख लोगों ने लगाए कयास

'बिग बॉस 13' फेम और पंजाब की एक्ट्रेस शहनाज गिल हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। शहनाज गिल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग अपने रिश्ते को लेकर शहनाज काफी चर्चाओं में रहीं। वहीं, सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज बुरी तरह से टूट गई थीं। वहीं, अब एक बार फिर से उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। इस बार शहनाज का दिल किसी एक्टर पर नहीं बल्कि क्रिकेटर पर आया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये प्लेयर कौन हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

ऐसे शुरू हुईं अफेयर के खबरों की शुरुआत

दरअसल, 13 मई को आईपीएल में आरसीबी और केकेआर के बीच मैच हुआ था। इस मैच में शहनाज गिल भी नजर आईं थी। शहनाज का स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करते हुए कई वीडियोज वायरल हैं। यही नहीं शहनाज ने भी स्टेडियम में आरसीबी को चीयर करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलिया भट्ट ने कान्स में साड़ी से बनी ये ड्रेस पहन बिखेरा जलवा, आपने देखा?

जोड़ा जा रहा इस खिलाड़ी संग नाम

शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल जोर-जोर से आरसीबी का नाम लेकर चिल्लाती नजर आ रही हैं। टीम को सपोर्ट करने की खुशी शहनाज के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। बस फिर क्या था शहनाज गिल का ये वीडियोज के सामने आते ही उनका नाम आरसीबी के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया पर शहनाज और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग की खबरें चर्चाओं में बनी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीवी पर लौट रही है आपकी पसंदीदा जोड़ी? अगले शो के लिए इनके नाम पर शुरू हुई चर्चा

यूजर्स ने किए कमेंट्स

शहनाज गिल के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि एक तरफ जहां कई यूजर्स उनका नाम देवदत्त पडिक्कल के साथ जोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनके कई फैंस उनके सपोर्ट में हैं और उनका बचाव कर रहे हैं। यूजर्स इन खबरों को महज अफवाह बता रहे हैं। शहनाज के फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस सिर्फ टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। एक यूजर ने कहा, 'हर बार किसी सेलिब्रिटी को मैच देखने जाते ही किसी खिलाड़ी से जोड़ देना गलत है।' वहीं दूसरे फैन ने लिखा, 'शहनाज आरसीबी की फैन हो सकती हैं। इसका मतलब ये नहीं कि वो देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल डेटिंग की इन खबरों पर शहनाज गिल और देवदत्त पडिक्कल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर साउथ की 7 फिल्में-सीरीज हुईं रिलीज, वीकेंड के लिए सेव कर लें लिस्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।