Madhuri Dixit Rejected Sanjay Leela Bhansali Movie Hum Dil De Chuke Sanam Aishwarya Rai Play Lead Role Becone Supersatr माधुरी दीक्षित ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकराना पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस ने लपकी फिल्म बनीं सुपरस्टार
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमाधुरी दीक्षित ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकराना पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस ने लपकी फिल्म बनीं सुपरस्टार

माधुरी दीक्षित ये ब्लॉकबस्टर फिल्म ठुकराना पड़ा भारी, इस एक्ट्रेस ने लपकी फिल्म बनीं सुपरस्टार

आज हम आपको माधुरी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने करने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन इस ऑफर को एक एक्ट्रेस ने लपक लिया और उसकी किस्मत चमक गई।

Priti KushwahaFri, 15 May 2026 07:53 PM
1/9

माधुरी दीक्षित को इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराना पड़ा भारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 के दशक की टॉप की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। अपने करियर में माधुरी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा है।

2/9

माधुरी ने दिए कई ब्लॉकबस्टर

सलमान खान से लेकर शाहरुख खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं माधुरी ने कई ऐसी फिल्मों को रिजेक्ट किया, जो रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर हुई हैं।

3/9

माधुरी की ठुकराई फिल्म से चमकी इस एक्ट्रेस की किस्मत

आज हम आपको माधुरी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने करने से साफ इनकार कर दिया था, लेकिन इस ऑफर को एक एक्ट्रेस ने लपक लिया और उसकी किस्मत चमक गई।

4/9

ऐश्वर्या ने निभाया मेन कैरेक्टर

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की। साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थीं।

5/9

सलमान-अजय थे एक्टर

ऐश्वर्या के अलावा 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान और अजय देवगन मेन लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

6/9

माधुरी थीं पहली पसंद

'हम दिल दे चुके सनम' में में नंदिनी की भूमिका के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली पसंद माधुरी दीक्षित थीं, न कि ऐश्वर्या राय। भंसाली माधुरी के साथ काम करना चाहते थे।

7/9

 IMDb रेटिंग

'हम दिल दे चुके सनम' को आईएमडीबी पर 10 में से 7.4 रेटिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गाने भी हिट थे। आज भी फिल्म के गानों को काफी पसंद किया गया जाता है।

8/9

इस वजह से ठुकराई फिल्म

रिपोर्ट की मानें तो माधुरी ने बिजी शेड्यूल के कारण संजय का ये ऑफर ठुकरा दिया। बाद में, सलमान खान के सुझाव पर ऐश्वर्या राय को ये रोल मिला, जिसने उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान दिलाई।

9/9

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

1999 में रिलीज हुई 'हम दिल दे चुके सनम' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसने दुनिया भर में कुल 51.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में इसने 33.43 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और 20 मिलियन डॉलर से ज्यादा के वर्ल्ड वाइड ग्रॉस के साथ 1999 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।