Varun Dhawan Shares Song Vyah Karwado Ji BTS Video Said He Was Nervous To Dance In Front of Salman Khan सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, कहा- 'भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, कहा- 'भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में...'

हाल ही में 'है जवानी तो इश्क होना ही है' का पहला गाना 'ब्याह करवा दो जी' रिलीज हुआ है। इस गाने की बज के बीच वरुण ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।

Sun, 19 April 2026 05:21 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान के सामने डांस करने से घबराए वरुण धवन, कहा- 'भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में...'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन उन स्टार्स में हैं जो अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं। अपने करियर में वरुण ने कई शानदार फिल्में दी हैं। ऐसे में इन दिनों वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना ही है' को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। ये फिल्म के रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में 'है जवानी तो इश्क होना ही है' का पहला गाना 'ब्याह करवा दो जी' रिलीज हुआ है। इस गाने की बज के बीच वरुण ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान की झलक देखने को मिल रही है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सलमान संग वरुण ने शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'है जवानी तो इश्क होना ही है' के सेट से 'व्याह करवा दो जी' गाने की शूटिंग के पीछे के कुछ खास पल (BTS) वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान को सेट पर गाने का रिव्यू करते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए वरुण ने बेहद मजेदार कैप्शन लिखा है, 'भारत के सबसे बड़े कुंवारे के बगल में डांस करने में हमेशा घबराहट होती है #vyahkarwadoji bts।' इस वीडियो में सलमान के साथ निर्देशक डेविड धवन और मनीष पॉल की झलक भी देखने को मिल रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या आपने देखी है अमिताभ की ये भोजपुरी फिल्में? हेमा-जया निभा चुकीं पत्नी का रोल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मेरा नाम बिना वजह के…', उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार

डेविड संग इन फिल्मों में किया काम

बता दें कि डायरेक्टर डेविड धवन के साथ सलमान खान के काफी अच्छे संबंध हैं। बतौर एक्टर सलमान ने डेविड के डायरेक्शन में बनीं 'जुड़वा' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई कल्ट कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या सलमान फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'हवा-हवाई' गाने में सिंगर से हो गई थी ये बड़ी गलत, आज तक नहीं पकड़ पाई ऑडियंस

क्या कृति-वरुण संग आएंगी नजर?

Mid Day की रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन और वरुण धवन ने हाल ही में एक जबरदस्त डांस नंबर शूट किया है, जो फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई देगा; इसे 'बड़ा फिनाले' बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, कृति और वरुण ने 16 अप्रैल को मुंबई के Santacruz में स्थित 'Eve' नाम के एक रेस्टोरेंट में यह डांस नंबर शूट किया था। कृति को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना एक बेहतरीन फैसला था, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म 'दिलवाले' और 'भेड़िया' में वरुण के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद शानदार रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।