Mr India kavita krishnamurthy did a Big mistake in sridevi anil kapoor superhit song Hawa Hawai Do You Notice 'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने में कविता कृष्णमूर्ति से हो गई थी ये बड़ी गलती, आज तक नहीं पकड़ पाई ऑडियंस
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने में कविता कृष्णमूर्ति से हो गई थी ये बड़ी गलती, आज तक नहीं पकड़ पाई ऑडियंस

'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने में कविता कृष्णमूर्ति से हो गई थी ये बड़ी गलती, आज तक नहीं पकड़ पाई ऑडियंस

'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने को फेमस सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना कविता के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था। दरअसल, कविता ने अपने करियर की शुरुआत की ही थी।

Priti KushwahaSat, 18 April 2026 03:18 PM
1/10

'मिस्टर इंडिया' के इस गाने में कविता कृष्णमूर्ति से हुई थी ये गलती

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' एक ऐसी फिल्म थी, जिसकी कहानी ही नहीं, बल्कि इसके गानों ने भी खूब धूम मचाई थी। आज भी 'मिस्टर इंडिया' के गानों को काफी पसंद किया जाता है।

2/10

अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे

साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे।  फिल्म में बतौर विलेन अमरीश पुरी ने अपने 'मोगैम्बो' को अमर कर दिया। हालांकि, अनिल और श्रीदेवी के रोल को भी काफी पसंद किया गया।  

3/10

गाने में श्रीदेवी के एक्सप्रेशन देखने लायक थे

'मिस्टर इंडिया' एक ऐसी फिल्म थी, जिसकी कॉपी कर कई फिल्में बनाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कुछ हुआ नहीं। इस फिल्म का एक गाना सबसे ज्यादा हिट रहा वो था 'हवा-हवाई'। इस गाने में श्रीदेवी के एक्सप्रेशन देखने लायक थे।

4/10

'हवा-हवाई' गाने में एक बड़ी गलती हुई थी

लेकिन क्या आप जानते हैं 'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने में एक बड़ी गलती हुई थी। रिलीज के बाद आज तक इसे कोई पकड़ नहीं पाया। तो चलिए जातने हैं इस गाने के पीछे की कई दिलचस्प किस्से।

5/10

कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी

'मिस्टर इंडिया' के 'हवा-हवाई' गाने को फेमस सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। ये गाना कविता के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ था। दरअसल, कविता ने अपने करियर की शुरुआत की ही थी। उनका एक गाना 'तुमसे मिलकर ना जाने क्यों' काफी हिट हुआ था, लेकिन फिर भी उन्हें एक लीड सिंगर की तरह सीरियसली नहीं लिया गया था।

6/10

डबिंग आर्टिस्ट वो होता है जो गाने के मेन वर्जन को रिकॉर्ड करता है

उस दौरा में ज्यादातर काम कविता को डबिंग का ही मिलता था। बता दें कि एक डबिंग आर्टिस्ट वो होता है जो गाने के मेन वर्जन को रिकॉर्ड करता है ताकि बाद में लीड सिंगर उसका फाइनल वर्जन रिकॉर्ड कर सके।

7/10

आशा भोसले करने वाली थी इस गाने को रिकॉर्ड

'हवा-हवाई' गाने में भी ये प्लान था कि बाद में आशा भोसले इस गाने को रिकॉर्ड करेंगी। लेकिन करीब 6 महीने बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने जब यह गाना सुना, तो उन्हें कविता की आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने गलती के बावजूद उसे फाइनल कर दिया।

8/10

कविता ने बताया जानू की जगह 'जीनू' कह दिया

 लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कविता को फोन करके कहा कि तुम्हारे लिए एक खुशखबरी है कि तुम्हारी आवाज को ही गाने के फाइनल वर्जन में रखा जाएगा। ऐसे में कविता खुश होने की जगह दुखी हो जाती हैं कि उन्होंने गाने में एक जगह पर जानू की जगह 'जीनू' कह दिया। हमें दोबारा रिकॉर्ड करना चाहिए।

9/10

श्रीदेवी के एक्सप्रेशन के सामने कोई नोटिस ही नहीं कर पाया

इस पर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कविता से कहा कि 'हवा-हवाई' गाने में श्रीदेवी ने ऐसा एक्सप्रेशन दिया कि कोई नोटिस ही नहीं कर पाएगा कि जानू की जगह 'जीनू' गलती से गाया गया। वहीं, अगर कोई नोटिस करेगा भी तो सोचेगा कि उन्होंने जानकर 'जीनू' बोला है।

10/10

मिस्टर इंडिया

इसके बाद जब 'हवा-हवाई' गाना रिलीज होता है तो कविता एक स्टार बन जाती हैं। यही नहीं, उनकी गिनती टॉप के सिंगर्स में होने लगती है।