Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Asit Kumar Modi Hits Back At Urvashi Dholakia On Property Construction Complaint उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार, कहा- 'मेरा नाम बिना वजह के इस मामले में घसीटा गया', Tv Hindi News - Hindustan
More

उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार, कहा- 'मेरा नाम बिना वजह के इस मामले में घसीटा गया'

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने असित कुमार मोदी से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम से कथित तौर पर हो रही परेशानी के बारे में खुलकर कहा। ऐसे में अब असित मोदी ने उर्वशी को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

Sun, 19 April 2026 03:32 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
उर्वशी ढोलकिया के आरोप पर असित मोदी ने किया पलटवार, कहा- 'मेरा नाम बिना वजह के इस मामले में घसीटा गया'

टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने मुंबई के जुहू इलाके में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे वहां के निवासियों के लिए "आधी रात का आतंक" बताया है और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाए हैं। यही नहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम से कथित तौर पर हो रही परेशानी के बारे में खुलकर कहा। ऐसे में अब असित मोदी ने उर्वशी को पलटवार करते हुए करारा जवाब दिया है।

पहले जानते हैं उर्वशी ने क्या कहा?

उर्वशी ढोलकिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, 'जुहू में कंस्ट्रक्शन के काम का आतंक जारी है। अब बिना किसी इजाजत के उन्होंने पूरी सड़क ही ब्लॉक कर दी है और कोई भी अधिकारी इंस्पेक्शन या दखल देने के लिए नहीं आया है।' यही नहीं उर्वशी ने असित मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'आपने और आपके भाई ने अपनी सहूलियत के लिए हमारी जिंदगी को असहनीय और रहने लायक नहीं छोड़ा है। आपके भाई ने साफ-साफ कहा था कि 'काम नहीं रुकेगा'... ठीक है, तो फिर। अब मेरी पोस्ट भी नहीं रुकेंगी!'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शख्स के कहने पर अमिताभ ने किया तीन भोजपुरी फिल्मों में काम, जानें कौन है वो?

ठेकेदार ने दिया बयान

हालांकि, उर्वशी के उस वीडियो के बाद अब जिग्नेश और नियुक्त ठेकेदार, मेसर्स मेहता एंड कंपनी द्वारा एक बयान जारी कर स्पष्ट किया गया है कि यह संपत्ति असित कुमार मोदी की नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा गया है, 'विवादित संपत्ति असित कुमार मोदी की नहीं है और इसका निर्माण जिग्नेश और नियुक्त ठेकेदार, मेसर्स मेहता एंड कंपनी द्वारा सभी आवश्यक स्वीकृतियों के साथ किया जा रहा है। असित कुमार मोदी से पूरी तरह असंबंधित मामले में उनके नाम का अनावश्यक इस्तेमाल करने पर हम कड़ी आपत्ति जताते हैं। उर्वशी ढोलकिया द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार और भ्रामक हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' ने बिगाड़ 'डकैत' का खेल, शनिवार को नहीं दिखा पाई दम

असित कुमार मोदी ने दिया करारा जवाब

इस विवाद पर रिएक्शन देते हुए असित कुमार मोदी ने भी अपना स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा, 'इस प्रॉपर्टी से मेरा कोई संबंध नहीं है और यह मामला किसी भी तरह से मुझसे संबंधित नहीं है। मुझे आश्चर्य है कि मेरा नाम इस मामले में बिना किसी वजह से घसीटा गया है। उर्वशी ढोलकिया किसी भी स्पष्टीकरण के लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सकती थीं।' असित के इस बयान पर अभी तक उर्वशी का कोई जवाब सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मां को फिर याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।