Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar The Revenge 19 March Ranveer Singh Film Massively Beats Pawan Kalyan advance booking धुरंधर 2 के साथ रिलीज हो रही पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, जानें दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का हाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 के साथ रिलीज हो रही पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, जानें दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का हाल

Ustaad Bhagat Singh Vs Dhurandhar 2: 19 मार्च का दिन सिनेमा लवर्स के लिए बहुत खास होने वाला है। एक तरफ जहां इस दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी। 

Wed, 18 March 2026 03:25 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 के साथ रिलीज हो रही पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह, जानें दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का हाल

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ-साथ 19 मार्च को साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण सिंह की फिल्म उस्ताद भगत सिंह भी रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह की फिल्म जहां एक पैन इंडिया फिल्म है। वहीं, उस्ताद भगत सिंह सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हो रही है। सिनेमा लवर्स दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी उस्ताहित हैं। आइए जानते हैं एडवांस बुकिंग के मामले में इन दोनों फिल्मों का हाल कैसा है।

उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की एडवांस बुकिंग की बात करें तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 7.81 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 3.13 लाख से ज्यादा टिकट्स बेंचे हैं।

धुरंधर 2 की एडवांस फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग

19 मार्च यानी के फिल्म के आधिकारिक रिलीज के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में धुरंधर 2 ने 33.60 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के समेत) की कमाई की है। पहले दिन के लिए 7 लाख से ज्यादा टिकट बेंचे जा चुके हैं। 19 मार्च से पहले यानी 18 मार्च को फिल्म के स्पेशल प्रीमियर शोज (पेड) होने हैं। स्पेशल प्रीमियर शोज के लिए फिल्म ने ब्लॉक सीट्स के साथ 47.91करोड़ की कमाई कर ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: तमिलनाडु में धुरंधर 2 के शोज हुए कैंसिल, डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट

पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है रणवीर सिंह की धुरंधर 2

धुरंधर 2 पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज हो रही है। वहीं, पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिर्फ तेलुगु भाषा में ही रिलीज हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले तोड़ दिए ये रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर आएगा बड़ा तूफान

क्या कहता है बुक माय शो का डेटा

बुक माय शो के डेटा के मुताबिक 669 के (669,000) से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी रखते हैं। वहीं, पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह को देखने के लिए 200 के (200,000) से ज्यादा लोग दिलचस्पी रखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में CBFC ने लगाए 21 कट, लंबी है बदलावों की लिस्ट, मिला A सर्टिफिकेट

उस्ताद भगत सिंह के बारे में

उस्ताद भगत सिंह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है जिसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही श्रीलीला, राशि खन्ना, आर. पार्थिबन, आशुतोष राणा और नवाब शाह जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं।

धुरंधर 2 में नजर आएंगे ये कलाकार

धुरंधर 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। धुरंधर और धुरंधर 2 दोनों ही आदित्य धर ने डायरेक्ट की हैं। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्ता और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं। धुरंधर 2 में यामी गौतम का स्पेशल अपीरियंस हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।