tv reality show winners who died, sidharth shukla, ishmeet singh, prashant tamang इस दुनिया में नहीं रहे टीवी रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई थी मौत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इस दुनिया में नहीं रहे टीवी रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई थी मौत

टीवी रियलिटी शो के ये विनर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। इन विनर्स ने अपने टैलेंट के बलबूते अपनी अलग पहचान बनाई थी। लेकिन इनकी मौत ने फैंस को सदमा दे दिया। एक ने तो सिर्फ 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी थी।

Mon, 12 Jan 2026 11:06 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
इस दुनिया में नहीं रहे टीवी रियलिटी शोज के ये विनर्स, एक की 19 साल की उम्र में गई थी मौत

टीवी रियलिटी शोज की दुनिया ने कई गुमनाम चेहरों को पहचान दिलाई। इन शोज में नजर आए कंटेस्टेंट आम इंसान से सेलिब्रिटी बन गए। ऑडियंस ने अपने वोट्स और प्यार से इन्हें शो का विजेता भी बनाया। टीवी पर दिखने वाले चेहरे अपनी ऑडियंस के घर का हिस्सा बनते गए। कईयों ने शो के बाद अपनी दुनिया को आगे बढ़ाया और कई शो जीतने के बाद गुमनाम हो गए। लेकिन ऑडियंस को धक्का तब लगा जब रियलिटी शो के इन विनर्स की डेथ की खबर सामने आई। शो जीतने वाले ये कंटेस्टेंट अब दुनिया में नहीं रहे।

इश्मीत सिंह

साल 2007 में स्टार प्लस पर आने वाले शो स्टार वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब पंजाब के इश्मीत सिंह ने जीता था। हर्षित सक्सेना को हराने वाले इश्मीत ने लोगों का दिल जीता। लेकिन अगले ही साल 2008 में इश्मीत सिंह की डेथ की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। की डूबने से मौत हो गई। मालदीव के होटल के स्विमिंग पुल में इश्मीत के डूबने से मौत हो गई थी। जांच में ये एक दुर्घटना पाई गई। जबकि इश्मीत के परिवार ने साजिश का आरोप लगाया था। डेथ के समय इश्मीत की उम्र सिर्फ 19 साल थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्यन खान के इस काम से चिढ़ जाते थे बॉबी देओल, गौतमी कपूर ने खान परिवार की परवरिश
ये भी पढ़ें:जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत जान उड़ जाएंगे
ishmeet singh

संदीप आचार्य

sandeep acharya

इंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य भी अब इस दुनिया में नहीं रहे। संदीप ने शो जीतने के बाद अपनी खूबसूरत मुस्कराहट और जिंदादिली से लोगों का दिल जीता था। लेकिन उन्हें लीवर संबंधित बीमारी की वजह दुनिया छोड़नी पड़ी। 2013 में सिर्फ 29 साल की उम्र में संदीप की मौत की खबर सामने आई।

नितिन चौहान

MTV का शो दादागिरी 2 जीतने वाले नितिन चौहान की डेथ ने भी ऑडियंस को हैरान कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक नितिन ने सुसाइड किया था। नितिन ने क्राइम पेट्रोल, MTV स्प्लिट्सविला सीजन 5 में नजर आए थे।

nitin chauhan


सिद्धार्थ शुक्ला
टीवी की दुनिया में अपना अलग नाम और पहचान बनाने वाले एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मशहूर थे। लेकिन बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग पहले से बहुत बढ़ गई। शहनाज गिल के साथ उनकी केमिस्ट्री पसंद की गई।

sidharth shukla

लेकिन 2 सितंबर 2021 को एक्टर की डेथ ने सभी सदमा दे दिया। सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से होने की खबर सामने आई थी। सिद्धार्थ ने अपने नाम खतरों के खिलाड़ी 7 का भी खिताब किया था।

प्रशांत तमांग
इंडियन आइडल 3 जीतने वाले प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। प्रशांत सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी करते थे। उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया।

paatal lok prashant tamang

आखिरी बार स्क्रीन पर उन्हें जयदीप अहलावत के साथ पाताल लोक सीजन 2 में विलेन बने देखा गया था। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में भी एक्टर ने काम किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।