this is why malyalam film eko is trending on netflix, climax will shock you read जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत उड़ा देगा होश, सोच से परे क्लाइमेक्स, Web-series Hindi News - Hindustan
More

जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत उड़ा देगा होश, सोच से परे क्लाइमेक्स

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड का रही फिल्म एको की कहानी आपको हैरान कर देगी। एक अनोखी कहानी जिसके किरदार एक्टर के साथ जंगल के कुत्ते हैं। जंगल का चीरता सन्नाटा कहानी को आगे बढ़ाता है और अंत ऐसा है कि आप सोच भी नहीं पाओगे।

Sat, 10 Jan 2026 01:39 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है फिल्म एको, कहानी का अंत उड़ा देगा होश, सोच से परे क्लाइमेक्स

नेटफ्लिक्स पर हाल में एक मलयालम फिल्म एको आई है। फिल्म आते ही ट्रेंड करने लगी। एको की कहानी केरल और मलेशिया के जंगलों, वहां के अलग ब्रीड वाले कुत्तों और उनके ब्रीडर की है। अगर फिल्म देखना शुरू करोगे तो खुद को 1 सेकंड के लिए भी स्क्रीन से हटा नहीं पाओगे। मलयालम सिनेमा में पहले भी कई शानदार थ्रिलर फिल्में बनी हैं। लेकिन ये थोड़ी अलग है। फिल्म में जो काम आपको दिखता है वो मास्टरपीस है। एक्टर की जानदार एक्टिंग, सिनेमाटोग्राफी तो इतनी जबरदस्त है कि केरला और मलेशिया के जंगल, चीरता सन्नाटा, कुत्तों के भौंकने की आवाज आपको तगड़ा थ्रिल देगी। कहानी का अंत आपकी सोच से बहुत परे है। सच स्क्रीन पर फिल्माया नहीं जाता। बस ऐसी स्थिति बनाई जाती है कि आप खुद सच समझ जाते हैं।

फिल्म एको के किरदार

एको फिल्म की शुरुआत केरला के जंगलों, वहां भौंकते कुत्तों की आवाज से होती है। कहानी बीच-बीच में पुराने हिस्से भी जुड़ती है जो आपको कहानी के हर किरदार से जोड़ती है। कहानी कुत्तों की ब्रीड पर रिसर्च करने वाले शख्स कुरियाचन के इर्दगिर्द घूमती है। ये किरदार एक्टर सौरभ सचदेव ने निभाया है। पूरी फिल्म में कुरियाचन का जिक्र सुनाई देगा। फिल्म की कहानी इसी कुरियाचन की है जो केरला में एक खास किस्म के ब्रीड वाले कुत्तों को मलेशिया से लाता है और उन्हें केरला के जंगलों में उनकी आबादी बढ़ाता है। इसी दौरान वो कई गैर कानूनी और गैर सामाजिक काम भी करता है जिससे केरल, कर्नाटक की पुलिस पुलिस उसकी सालों से तलाश में हैं। लेकिन कुरियाचन कहीं गायब है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रभास की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन, ये फिल्म डे 1 में ही बनी थी 121 करोड़ी
ये भी पढ़ें:जनवरी 2026 में रिलीज हो रही हैं ये फिल्में, सिर्फ ये एक फिल्म पड़ सकती है सब पर भ
 एको


कुरियाचन की तलाश

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है समझ आता है कि कुरियाचन कहीं गायब नहीं वो जंगलों में ही अपने पाले गए कुत्तों के साथ एक गुफानुमा जगह में रह रहा है। पुलिस अलग तरह से उसकी तलाश कर चुकी है। कुरियाचन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी एक मलेशियाई पत्नी है सोई जो केरला के जंगलों में ही रहती है। गायब होने से पहले कुरियाचन अपने पालतू कुत्तों को सोई की देखभाल के लिए छोड़ गया था। सोई के बेटे ने एक लड़का पीयूस भी अपनी मां की देखभाल के लिए साथ रखा है। ये फिल्म के मुख्य किरदार हैं। लेकिन असली कहानी जंगल का चीरता सन्नाटा और कुत्तों की भौंकने की आवाजें हैं।

कुत्तों की पहरेदारी

कुरियाचन की तलाश में कई लोग सोई से मिलने आए लेकिन कुत्तों की पहरेदारी की वजह जंगल पार कर पहुंचना मुश्किल है। एको की कहानी आगे बढ़ते ही कुरियाचन के मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। उससे जानने वाले लोग कहते हैं कि वो जंगल की पत्नी सी गुफा में रह रहा है। कुत्ते उसकी सेवा में लगे हुए हैं। ये वही कुत्ते हैं जो उसके पालतू हैं। वहीं कुत्ते कुरियाचन को खाना पहुंचाने का काम करते हैं। कुरियाचन के इशारों पर ही ये कुत्ते पूरे जंगल पर अपना हक जताते हुए हैं। फिर कहानी पीयूस तक भी पहुंचती है। लेकिन जो इसका अंत होता है वो हिलाकर रख देता है।

कहानी का अंत

एको का अंत होगा आपने सोचा नहीं होगा। कहानी के किरदार आपको बांध लेते हैं। आपने अपनी कल्पना में भी इस बारे में नहीं सोचा होगा। फिल्म के अंत में बिना कुछ बोले कुछ छोटे-छोटे से सीन दिखाए जाते हैं, इन सीन को शुरू में आपने इग्नोर किया था। लेकिन जब आप अंत में उन्हीं सेकंड भर के सीन को दोबारा देखेंगे तो कहानी के के एक सिरे से दूसरे सिरे तक अपने आप पहुंच जाते हैं। जैसे नई मां बनी कुतिया अपने बच्चों को छोड़कर कहां चली जाती है। सोई के घर बाहर लड़की के बांस में खाना है। ऐसे बहुत से सीन आपको कहानी का अंत बिना बोले समझा देंगे।
जबरदस्त सिनेमेटोग्राफी

एको की कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। डार्क सिनेमेटोग्राफी, जंगल, सन्नाटा, कुत्तों की आवाज, मलेशिया से जुड़ी हुई केरला की कहानी, गायब कुरियाचन और मरने वाला वो शख्स। हर सीन आपका दिल दहला देता है। फिल्म के ये चुनिंदा किरदार और कुत्ते ही असली हीरो हैं।

एको बनाने वाले मेकर्स और बजट, कलेक्शन

इस फिल्म को Kakshi: Amminippilla और किष्किंधा कांडम जैसी फिल्म बनाने वाले दिन्जिथ अय्याथन ने डायरेक्ट किया है। बहुल रमेश ने कहानी लिखी और प्रोड्यूस किया है MRK जयराम ने। एको नवंबर 2025 में थिएटर पर रिलीज हुई थी। विकिपीडिया के मुताबिक इस फिल्म को सिर्फ 5 करोड़ में बनाया गया और दुनिया भर में 50 करोड़ से ज्यादा कमाई की गई। इतने कम बजट में बजी ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।