bads of bollywood actress gautami kapoor says bobby deol gets irritated by aryan khan for taking 15 retakes read आर्यन खान के इस काम से चिढ़ जाते थे बॉबी देओल, गौतमी कपूर ने खान परिवार की परवरिश की तारीफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आर्यन खान के इस काम से चिढ़ जाते थे बॉबी देओल, गौतमी कपूर ने खान परिवार की परवरिश की तारीफ

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज में नजर आने वाली गौतमी कपूर ने हाल में बताया कि कई बार बॉबी देओल, आर्यन खान के बार -बार रीटेक लेने की वजह से चिढ़ जाते थे। एक्ट्रेस ने आर्यन और बॉबी के काम की तारीफ की भी है।

Sun, 11 Jan 2026 09:41 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आर्यन खान के इस काम से चिढ़ जाते थे बॉबी देओल, गौतमी कपूर ने खान परिवार की परवरिश की तारीफ

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी नेटफ्लिक्स सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। इस सीरीज में बॉलीवुड की रियलिटी दिखाई गई थी। बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल जैसे एक्टर्स ने काम किया था। बॉबी देओल की पत्नी के किरदार में गौतमी कपूर नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने आर्यन खान से पहली मुलाकात, उनके काम करने के तरीके और बॉबी देओल के साथ सीन शेयर करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि कई बार आर्यन के रीटेक की वजह से बॉबी देओल इरिटेट हो जाते थे।

आर्यन के काम की तारीफ

गौतमी कपूर ने हाल में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में आर्यन खान से पहली मुलाकात और उनके काम के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 25 एक्टर्स की टीम के साथ सीरीज के रीडिंग सेशन के दौरान आर्यन से मिली थी।एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक 24 या 25 साल के लड़के को इस जूनून के साथ काम करते हुए देख हैरान थीं। गौतमी ने बताया कि अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या सच में आर्यन ने डायरेक्शन किया है। उन्होंने कहा लिखने से लेकर डायरेक्शन तक का सारा काम आर्यन ने संभाला है। वो एक दिन में 20 घंटे तक शूट करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नदीम मैं आपसे प्यार करती हूं…माही ने सलमान के दोस्त को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
ये भी पढ़ें:सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद की स्थिति याद कर इमोशनल हुईं रिया चक्रवर्ती
बैड्स ऑफ बॉलीवुड

रीटेक लेते थे आर्यन

गौतमी ने बताया कि आर्यन एक्टर को बोलकर और कभी कभी पूरा सीन करके दिखाते थे कि उन्हें कैसा शॉट चाहिए। कोई भी सीन एक या दो शॉट में पूरा नहीं होता था। आर्यन कम से कम से 10 से 15 रीटेक लेते थे जिससे सीन शानदार मिले।

बार-बार रीटेक की वजह से चिढ़ जाते थे बॉबी

आगे बॉबी देओल के बारे में बात करते हुए गौतमी ने कहा कि वो बहुत ही शांत और निजी इंसान हैं। हमारे कई सीन साथ में थे लेकिन उन्होंने मुझे कभी ये महसूस नहीं करवाया कि वो द लॉर्ड बॉबी देओल हैं। वो बहुत सामान्य थे। गौतमी ने आगे बताया कि वो आर्यन के 10-15 बार रीटेक लेने की वजह से बॉबी देओल कभी कभी इरिटेट हो जाते थे। आगे गौतमी ने शाहरुख खान के बर्ताव और आर्यन खान की परवरिश की तारीफ की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।