Sriram Raghavan Reveals Dharmendra Reject Saif Ali KHan Agent Vinod Offer india- Pakistan was the reason धर्मेंद्र के ठुकरा दी थी श्रीराम राघवन की 'एजेंट विनोद', वजह बना था भारत-पाकिस्तान, कहा था- मैं इसे कभी नहीं करूंगा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र के ठुकरा दी थी श्रीराम राघवन की 'एजेंट विनोद', वजह बना था भारत-पाकिस्तान, कहा था- मैं इसे कभी नहीं करूंगा

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी बार वॉर ड्रामा 'इक्कीस' में नजर आए। ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई है। फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है।

Sat, 28 Feb 2026 10:42 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र के ठुकरा दी थी श्रीराम राघवन की 'एजेंट विनोद', वजह बना था भारत-पाकिस्तान, कहा था- मैं इसे कभी नहीं करूंगा

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। बीते साल 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। एक्टर के निधन ने उनके फैंस को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी बार वॉर ड्रामा 'इक्कीस' में नजर आए। ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज हुई है। फिल्ममेकर श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। धर्मेंद्र 'इक्कीस' से पहले श्रीराम राघवन संग फिल्म 'जॉनी गद्दार' में काम कर चुके हैं। इसके अलावा भी श्रीराम ने धर्मेंद्र को एक और फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने उसे करने से साफ मना कर दिया था। इसकी वजह काफी दिलचस्प है, जिसके बाद में खुद अब श्रीराम ने बताया।

ऑफर हुआ था ये रोल

फिल्ममेकर श्रीराम राघवन हाल ही स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (SWA) के एक इवेंट का हिस्सा बनें। इस दौरान राघवन ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र को साल 2012 की फिल्म 'एजेंट विनोद' के लिए एक रोल ऑफर किया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि 'एजेंट विनोद' की प्लानिंग करते समय, उन्होंने RAW चीफ के रोल के लिए धर्मेंद्र से बात की थी, जिसे धर्मेंद्र ने मना कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी-बॉबी संग अनबन की खबरों पर बोलीं हेमा मालिनी

जीनत अमान भी थी फिल्म में

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'जॉनी गद्दार के बाद, मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ फिर से काम करना चाहता हूं, और उन्होंने कहा, 'हां, बिल्कुल।' जब मैं एजेंट विनोद कर रहा था, मुझे याद है कि हमने RAW के हेड के लिए एक रोल लिखा था, और उनके काउंटरपार्ट जीनत अमान होने वाली थीं; हम चाहते थे कि वह रूस में हों। तो, यह एक पुरानी और एक नई कहानी थी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाफ्टा में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, लाइव परफॉर्मेंस में गाया गया यह सॉन्ग
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस, जानें कब और कहां देखें फ्री में

यह इंडिया-पाकिस्तान होगा

श्रीराम राघवन ने आगे कहा, 'लेकिन यह सब लिखने के स्टेज में था। जब मैं उनसे मिला और उन्हें इस रोल के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, 'RAW हेड, यार, तुम लोग वही, यह इंडिया-पाकिस्तान होगा, मैं यह नहीं करना चाहता।' वह इसमें शामिल नहीं होना चाहते थे। मैंने कहा, 'मैं इसका सम्मान करता हूं'। फिर, हमने उस ट्रैक को बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ाया।' एजेंट विनोद साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर लीड रोल में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमिताभ की 'अमर अकबर एंथनी' का बना था फीमेल वर्जन, ये एक्ट्रेसेस थीं लीड रोल में

धर्मेंद्र के इक्कीस में एक्टिंग करने पर श्रीराम

श्रीराम ने अपनी फिल्म 'इक्कीस' में वेटरन एक्टर को डायरेक्ट करने के एक्सपीरियंस के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'धर्म जी उन पहले लोगों में से थे जिन्हें मैंने कहानी सुनाई थी। उन्हें यह बिना किसी शर्त के पसंद आई। मैं उनके साथ कैसे काम करता हूं, मैं उनके पास सीन लेकर जाता हूं और उनसे कहता हूं, 'देखते हैं हम कैसे कर सकते हैं, क्या कर सकते हैं'। उनके पास आइडियाज की भरमार है; उनके पास कहने के लिए बहुत सी बातें हैं। मुझे याद है मैंने उनसे कहा था कि फिल्म में उनकी एक पोएम होनी चाहिए और उन्होंने सजेस्ट किया, 'ऐसा कुछ हो सकता है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।