Toxic National Christian Federation has lodged formal complaint against Yash Film alleging scene in teaser inappropriate विवादों में फंसी टॉक्सिक, ईसाई समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत, सेंसर बोर्ड के सामने रखी ये मांग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

विवादों में फंसी टॉक्सिक, ईसाई समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत, सेंसर बोर्ड के सामने रखी ये मांग

Toxic Controversy: ‘टॉक्सिक’ का अभी सिर्फ टीजर आया है और फिल्म विवादों में फंस गई है। पहले महिला आयोग ने और अब 'नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन' (NCF) इन आपत्ति जताई है।

Thu, 12 Feb 2026 02:51 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
विवादों में फंसी टॉक्सिक, ईसाई समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत, सेंसर बोर्ड के सामने रखी ये मांग

यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले ट्रेलर की वजह से विवादों में फंस गई है। पहले महिला आयोग ने टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन की आलोचना की थी। वहीं अब एक ईसाई समुदाय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि टीजर की वजह से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

1. ईसाई समुदाय की मांग

'नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन' (NCF) ने फिल्म के टीजर के खिलाफ सेंसर बोर्ड (CBFC) और सरकार से शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप: टीजर में कब्रिस्तान (Cemetery) के बाहर कार में सेक्स सीन दिखाया गया है। इस सीन के तुरंत बाद कब्रिस्तान के अंदर गोलीबारी होती है। वहां मौजूद धार्मिक प्रतीकों, खास तौर पर ‘आर्कएंजल माइकल’ (Archangel Michael) की मूर्ति का चित्रण गलत तरीके से किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

मांग: उन्होंने मांग की है कि इस टीजर को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए।

2. महिला आयोग और अश्लीलता का विवाद

टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। महिला आयोग ने इस सीन के चित्रण पर नाराजगी जताई है।कई लोगों ने इसे 'अनावश्यक' और 'अश्लील' बताया है। विवाद इतना बढ़ गया कि टीजर में दिखने वाली एक्ट्रेस बीट्रिज टौफेनबाक (Beatriz Taufenbach) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया।

टॉक्सिक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश की किस्मत बदल देगा यह क्लैश, एक्सपर्ट बोले- अब शुरू होगा यह सिलसिला

3. अनुराग कश्यप का बचाव

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इस फिल्म के समर्थन में आए हैं। विरोध करने वालों को 'पाखंडी' बताते हुए उन्होंने कहा कि जब पुरुष एक्टर शर्ट उतारते हैं या माचोमैन बनते हैं तो कोई सवाल नहीं करता, लेकिन जब एक महिला अपनी कामुकता (sexuality) को दिखाती है, तो समाज को दिक्कत होने लगती है।

टॉक्सिक टीजर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉक्सिक के टीजर पर बवाल: यश के कार वाले इंटीमेट सीन की हुई शिकायत, ऐक्शन की मांग

4. फिल्म के बारे में खास बातें

निर्देशक: गीतू मोहनदास (Geethu Mohandas)।

स्टार कास्ट: यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

रिलीज डेट: फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।

बॉक्स ऑफिस क्लैश: बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) से होने वाली है।

बड़ा सवाल

फिल्म के मेकर्स (KVN Productions) कानूनी और सामाजिक विरोध का सामना कर रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या वे टीजर से इन विवादित सीन्स को हटाते हैं या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया तारा का लुक, 200 करोड़ी फिल्म में मचाएंगी बवाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।