Tara Sutaria First Look Out From Yash Upcoming Toxic Out After Kiara Advani And Nayanthara यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया तारा सुतारिया का दमदार लुक, 200 करोड़ी फिल्म में रेबिका के किरदार में मचाएंगी बवाल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया तारा सुतारिया का दमदार लुक, 200 करोड़ी फिल्म में रेबिका के किरदार में मचाएंगी बवाल

तारा सुतारिया ने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का जी सिने अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्में 'मरजावां', 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'अपूर्वा' जैसे फिल्मों में भी काम किया।

Sat, 3 Jan 2026 01:29 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
यश की 'टॉक्सिक' से सामने आया तारा सुतारिया का दमदार लुक, 200 करोड़ी फिल्म में रेबिका के किरदार में मचाएंगी बवाल

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यश की इस फिल्म को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही है। ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली। इसी बीच अब 'टॉक्सिक' से तारा सुतारिया का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है, जो काफी जबरदस्त है। रेबेका के किरदार में तारा के लुक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

'टॉक्सिक' से सामने आया रेबिका का लुक

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से कियारा आडवाणी (नादिया), हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) और नयनतारा (गंगा) के बाद आज तारा सुतारिया के किरदार का लुक आउट कर दिया गया है। तारा इस पोस्टर में काफी दमदार और पावरफुल लग रही है। पोस्टर में रेबेका के बिखरे छोटे बाल उन्हें काफी बोल्ड लुक दे रहे हैं। वहीं, उनके हाथ में बंदूक दिख रही है, जिसे वो किसी पर ताने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक में तारा को रेबिका के अवतार में देखकर साफ पता चल रहा है कि 'टॉक्सिक' में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।

'टॉक्सिक' का बजट

यश की 'टॉक्सिक' का बजट लगभग 200 करोड़ बताया जा रहा है। ये मूवी फेस्टिवल सर्किट की चहेती गीतु मोहनदास (मूथोन) की निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक' एक नया चैप्टर है। बात दें कि ये कन्नड़ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यश और मोहनदास की लिखी 'टॉक्सिक' पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे कन्नड़ और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक साथ लिखा और शूट किया गया है। यही नहीं इसके हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कई भाषाओं में डब भी बनाए जाएंगे।

'टॉक्सिक' है तारा की पहली पैन इंडिया फिल्म

बता दें कि तारा सुतारिया ने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का जी सिने अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्में 'मरजावां', 'हीरोपंती 2', 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'अपूर्वा' जैसे फिल्मों में भी काम किया। वहीं 'टॉक्सिक' उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।