‘टॉक्सिक’ ने अब तक कितनी कमाई की है, यश की फिल्म का ट्रेलर कब तक आएगा?
Toxic Trailer Date: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से जुड़े कई सारे अपडेट्स आए हैं। यूएसए में फिल्म की एडवांस शुरू हो गई है। ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

यश की ‘टॉक्सिक’ मार्च 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज होने वाली है और इसका बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ डायरेक्ट क्लैश होने वाला है। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ. जी. धनंजयन का बताया कि अब तक फिल्म करीब 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। इतना ही नहीं, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने गई है।
फिल्म के प्रोड्यूसर ने क्या कहा?
प्रोड्यूसर डॉ. जी. धनंजयन ने सिनेमा स्ट्रेटजी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हमपे रिलीज से पहले ही लगभग 600 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। ये कमाई सोची-समझी प्लानिंग का नतीजा है। हमारे पास नयनतारा है। नयनतारा पहले से ही फिल्म ‘जवान’ की वजह से पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं। ‘कंतारा’ की वजह से रुक्मिणी वसंत के बारे में हर कोई जानता है। इसके अलावा, मलयालम से टोविनो थॉमस और अमित करवल भी हैं।’

फिल्म का ट्रेलर कब आएगा?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 मार्च के दिन रिलीज होगा। बेंगलुरु में इसका बहुत बड़ा इवेंट होगा जिसमें यश अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे।
एडवांस बुकिंग
‘टॉक्सिक’ की यूएसए में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अभी तक यूएसए में 'टॉक्सिक’ ने 189 टिकट्स की एडवांस बुकिंग के जरिए 3,665 डॉलर की कमाई की है। वहीं इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग 12 मार्च से शुरू हो सकती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
‘टॉक्सिक’ में यश तीन रोल में हैं। इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन