Yash Movie Toxic Teaser Release Actor Violent Avtar Will Give You Goosebump Toxic Teaser : कभी तोड़ा बेड तो कभी किसी की हड्डी, यश की फिल्म टॉक्सिक टीजर रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Toxic Teaser : कभी तोड़ा बेड तो कभी किसी की हड्डी, यश की फिल्म टॉक्सिक टीजर रिलीज

यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। यश के फैंस को इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Fri, 20 Feb 2026 10:24 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Toxic Teaser : कभी तोड़ा बेड तो कभी किसी की हड्डी, यश की फिल्म टॉक्सिक टीजर रिलीज

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज था और रिलीज होते ही यह टीजर छा गया है। टीजर में ना सिर्फ यश का कमाल दिख रहा है बल्कि हमें विलन की झलक भी दिख रही है। 1 मिनट 55 सेकेंड का यह वीडियो कैसा है आपको बताते हैं।

क्या है टीजर में

टीजर की शुरुआत होती है यश से जो फिल्म में राया का किरदार निभा रहे हैं। वह बोलते हैं इस बार जंग अलग है। जिसके बाद राया से एक शख्स बोलता है कि उनकी मक्कारी भी अलग है।

इसके बाद भारी एक्शन और मार-धाड़ दिखता है। एक बेड तोड़ने वाला सीन भी आता है। टीजर में फिर फिल्म के विलन की भी झलक दिखती है एंड में और वह हैं मलयालम स्टार टोविनो थोमस। लास्ट में वह बोलते हैं आई एम होम डैडी।

वॉर्निंग : ट्रेलर के कुछ सीन्स आपको विचलित कर सकते हैं

लोगों के रिएक्शन

टीजर पर लोगों के काफी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि फर्स्ड डे फर्स्ट शो कन्फर्म है। एक ने लिखा कि रॉकी का स्वैग प्लस टॉक्सिक की डार्कनेस जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। वहीं कुछ फिल्म के वीएफएक्स की भी तारीफ कर रहे हैं जिसमें यश है।

पहले वीडियो पर मचा था बवाल

बता दें कि इससे पहले यश के बर्थडे यानी 8 जनवरी को मेकर्स ने टॉक्सिक का पहला लुक रिलीज किया था। वीडियो को फर्स्ट टीजर बोलकर शेयर किया था। उसमें दिखा था कि यश एक लड़की के साथ गाड़ी में मेकआउट कर रहे हैं। वहीं फिर कुछ आदमियों के सामने गन रखते हैं। उस वीडियो पर लोगों के मिक्स रिएक्शन आए थे। इतना ही नहीं कुछ ने तो कब्रिस्तान में फिल्माए गए अश्लील यौन दृश्य की वजह से काफी आलोचना हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉक्सिक के खिलाफ ईसाई समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत, CBFC के सामने रखी ये मांग

हुई थी एफआईआर

इसके चलते एक ईसाई संस्था, एक राज्य महिला आयोग ने शिकायत दर्ज कराई और यहां तक ​​कि फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

टॉक्सिक की बात करें तो इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयंतारा, रुकमणि वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर भी हैं। यश और गीतू ने साथ में फिल्म लिखी है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी जिसे गीतू मोहनदास ने ही डायरेक्ट किया है।

टॉक्सिक और धुरंधर 2 की टक्कर

बता दें कि टॉक्सिक की धुरंधर 2 से टक्कर है। दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होगी। धुरंधर ब्लॉकबस्टर थी और धुरंधर 2 से काफी उम्मीदे हैं तो देखते हैं कि दोनों फिल्मों में से कौनसी मूवी बाजी मारती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लीक हो गई फिल्म 'टॉक्सिक' की कहानी! ऐसा होगा सुपरस्टार यश का किरदार?

धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल अहम किरदार में होंगे। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।