Toxic star cast Fees Yash Get Huge Amount For Movie Know kiara advani nayanthara Tara Sutaria salary who charged highest Toxic Cast Fees: यश को मिले 50 करोड़! इस एक्ट्रेस ने तोड़ा रिकॉर्ड, 'टॉक्सिक' के लिए नयनतारा से ज्यादा वसूली फीस
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनToxic Cast Fees: यश को मिले 50 करोड़! इस एक्ट्रेस ने तोड़ा रिकॉर्ड, 'टॉक्सिक' के लिए नयनतारा से ज्यादा वसूली फीस

Toxic Cast Fees: यश को मिले 50 करोड़! इस एक्ट्रेस ने तोड़ा रिकॉर्ड, 'टॉक्सिक' के लिए नयनतारा से ज्यादा वसूली फीस

यश की 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। यश की इस एक्टर ड्रामा फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

Priti KushwahaSat, 10 Jan 2026 03:34 PM
1/8

'टॉक्सिक' के लिए यश को मिले 50 करोड़

Toxic Star Cast Fee: सारथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यश की 'टॉक्सिक' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। यश की इस एक्टर ड्रामा फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ऐसे में अब इस मल्टीस्टार फिल्म के रिलीज का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दूसरी तरफ 'टॉक्सिक' की शानदार कास्ट भारी-भरकम फीस मिली है। तो चलिए जानते हैं किस सितारे ने कितनी मोटी रकम ली है...

2/8

यश

सबसे पहले बात करते हैं 'टॉक्सिक' के मेन लीड एक्टर यश की। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी और यश द्वारा लिखी गई ये फिल्म 300-600 करोड़ रुपये के शानदार बजट पर बनी है। Hauterrfly की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में 'राया' का लीड किरदार निभाने वाले यश को 50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम दी गई।

3/8

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी यश की टॉक्सिक में फीमेल लीड रोल में हैं। इस फिल्म में कियारा 'नादिया' का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा को 15 करोड़ रुपये दिए गए। टॉक्सिक के लिए उन्हें साउथ सुपरस्टार नयनतारा से अधिक फीस मिली है।

4/8

नयनतारा

साउथ सुपरस्टार, नयनतारा फिल्म में 'गंगा' के किरदार में नजर आएंगी। इसके लिए  उन्हें 12 करोड़ रुपये से 18 करोड़ रुपये के बीच पेमेंट किया गया है।

5/8

रुक्मिणी वसंत

रुक्मिणी वसंत 'टॉक्सिक' में 'मेलिसा' का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 3 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच पेमेंट किया गया।

6/8

हुमा कुरैशी

'टॉक्सिक' हुमा कुरैशी के किरदार का नाम 'एलिजाबेथ' है हुमा को लगभग 2 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया है।

7/8

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया को 'रेबेका' के रोल में देखा जाएगा। इसके लिए उन्हें कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये की सैलरी मिली है।

8/8

कास्ट

'टॉक्सिक' में यश, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत के अलावा संयुक्ता मेनन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, टोविनो थॉमस, डेरेल डी'सिल्वा, नताली बर्न, बेनेडिक्ट गैरेट और काइल पॉल भी नजर आएंगे।  यह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।