थ्रिलर फिल्म, जीते 6 ऑस्कर अवॉर्ड्स, जानें भारतीयों को क्यों देखनी चाहिए ये मूवी
Best Movie Oscar Award: बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। ये एक थ्रिलर फिल्म है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

Oscars 2026 Winner: हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इतना ही नहीं, पॉल थॉमस एंडरसन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 5 अलग-अलग कैटेगरी में भी ऑस्कर हासिल किया है। ऐसे में ये फिल्म इस वक्त ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि भारतीयों को ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए।
ऑस्कर अवॉर्ड्स की लिस्ट
1. बेस्ट पिक्चर: वन बैटल आफ्टर अनदर
2. बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन ने करियर में 14 बार नॉमिनेशन हासिल करने के बाद पहली बार जीत हासिल की है।
3. बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: पिंचन के नॉवेल को स्क्रिप्ट में बदलने के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को अवॉर्ड मिला है।
4. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन
5. बेस्ट कास्टिंग: कैसेंड्रा कुलुकुंडिस
6. बेस्ट फिल्म एडिटिंग: एंडी जर्गेनसेन
इस नॉवेल पर बेस्ड है फिल्म
फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म मशहूर लेखक थॉमस पिंचन के नॉवेल वाइनलैंड से प्रेरित है।
पहली बार साथ आए एंडरसन और डिकैप्रियो
इस फिल्म में पहली बार डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन और एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने साथ में काम किया है।
बॉक्स ऑफिस
बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डोमैस्टिक बॉक्स ऑफिस से 142.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से 251.3 मिलियन डॉलर कमाए थे। इस तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 393.8 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था। वहीं इसका बजट 90 मिलियन डॉलर था।
बॉक्स ऑफिस समरी
डोमैस्टिक – 142.5 मिलियन डॉलर
ओवरसीज – 251.3 मिलियन डॉलर
वर्ल्डवाइड – 393.8 मिलियन डॉलर
भारतीयों को क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?
1. इस फिल्म सिस्टमिक करप्शन, पॉलिटिकल रेजिस्टेंस और एक ताकतवर सरकार के खिलाफ आम आदमी के संघर्ष को दिखाया गया है।
2. ये सिर्फ पॉलिटिकल थ्रिलर नहीं है। इसमें इमोशनल एंगल भी है। फिल्म में एक पिता अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है।
3. ग्रैंड सिनेमा के फैंस के लिए, इस फिल्म में शानदार विज़ुअल्स और जॉनी ग्रीनवुड का जबरदस्त स्कोर है।
कहां देखें ये फिल्म?
भारतीय ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन