south murder mystery movie mind bending suspense imdb 8.1 evaru hindi dubbed watch on ott मर्डर और रेप की ऐसी कहानी जिसमें हर झूठ आपको लगेगा सच; IMDb 8.1, देख डालें ये साउथ थ्रिलर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमर्डर और रेप की ऐसी कहानी जिसमें हर झूठ आपको लगेगा सच; IMDb 8.1, देख डालें ये साउथ थ्रिलर

मर्डर और रेप की ऐसी कहानी जिसमें हर झूठ आपको लगेगा सच; IMDb 8.1, देख डालें ये साउथ थ्रिलर

साउथ की एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसके शॉर्ट्स और रील्स वायरल होने के बाद हिंदी दर्शक तलाश रहे हैं। अगर आप कुछ दिमाग घुमाने वाला देखना चाहते हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं। किस ओटीटी पर मिलेगी, ये यहां जानें।

Kajal SharmaTue, 10 March 2026 02:40 PM
1/7

साउथ की जबरदस्त सस्पेंस फिल्म

साउथ की एक ऐसी फिल्म जिसका हर एक किरदार सच छिपा रहा है। एवरु एक ऐसी ही दिमाग घुमाने वाली थ्रिलर है जिसमें आपको हर झूठ कन्विंसिंग लगेगा। फिल्म का हर सीन एक पहेली है और हर किरदार एक नकाब है। आपको लगेगा कि आप कातिल को पहचान चुके हैं वहीं इस मूवी की एडिटिंग और स्क्रीनप्ले आपके दिमाग के साथ लुका-छिपी खेलने लगेगी। अगर आप अपने दिमाग को टिकल करने वाली कोई बढ़िया फिल्म तलाश रहे हैं तो यह देख सकते हैं।

2/7

इंगेजिंग है फिल्म

2019 में रिलीज हुई एवरु साधारण थ्रिलर नहीं बल्कि पेसिंगऔर नैरेटिव स्ट्रक्चर का एक बेहतरीन उदाहरण है। डायरेक्टर वेंकट रामजी ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो लास्ट तक आपको इंगेज रखेगी। इस मूवी के कई शॉर्ट्स वायरल हैं और लोग हिंदी वर्जन तलाश रहे हैं।

3/7

मर्डर केस से शुरू होती है कहानी

समीरा (रेजिना कैसेंड्रा) पर एक पुलिस अधिकारी अशोक के मर्डर का आरोप है। समीरा का दावा है कि उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया क्योंकि अशोक ने उसका रेप किया था। पूरी कहानी इस तहकीकात के इर्द-गिर्द घूमती है।

4/7

आते हैं कई ट्विस्ट

अब इस केस की जांच के लिए एक ऐसा पुलिस अधिकारी आता है जो करप्शन के लिए बदनाम है। पुलिस अफसर का नाम है विक्रम वासुदेव (अदीवी शेष)। जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, झूठ और सच के बीच का अंतर धुंधला होता जाता है। यह मर्डर सेल्फ डिफेंस में हुआ या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी, यह आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

5/7

स्पेनिश फिल्म से इंस्पायर्ड है फिल्म

मूवी की एडिटिंग नॉन-लीनियर है जो कि इसकी यूएसपी है। फ्लैशबैक और प्रजेंट के बीच का ट्रांज़िशन इतना स्मूथ है कि दर्शक कहीं भी भटकते नहीं हैं। मूवी स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट से इंस्पायर्ड है लेकिन इंडियन ऑडियंस के हिसाब से सटीक बदलाव किए गए हैं। मूवी का बीजीएम यानी बैकग्राउंड म्यूजिक काफी इफेक्टिव है।

6/7

क्या दिखेगी कमी

क्लाइमैक्स में आपको कहीं-कहीं आपको लॉजिक की कमी लग सकती है या लगेगा कि कुछ बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है लेकिन फिक्शन के नाम पर इसे इग्नोर किया जा सकता है। फिल्म की स्पीड शुरुआत में आपको स्लो लगेगी वहीं कुछ सीन्स बड़े लग सकते हैं।

7/7

कहां देख सकते हैं ये फिल्म

फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। एवरु को रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यूज मिले थे। एवरु आप अमेजन प्राइम, डेली मोशन (Dailymotion) पर हिंदी में देख सकते हैं, हालांकि यहां आपको काफी ऐड्स मिलेंगे। यूट्यूब पर आपको डब्ड वर्जन सर्च करना पड़ेगा। यह फिल्म हिंदी में ओटीटी पर अभी अवेलेबल नहीं है। हालांकि दर्शकों की काफी डिमांड है।