this popular singer sang title track of tv show shaktimaan read details जानिए किसने गाया था शक्तिमान का टाइटल सॉन्ग, इस सिंगर के लिए आपस में भिड़ गए थे शाहरुख-ऋषि कपूर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जानिए किसने गाया था शक्तिमान का टाइटल सॉन्ग, इस सिंगर के लिए आपस में भिड़ गए थे शाहरुख-ऋषि कपूर

मुकेश खन्ना का टीवी शो शक्तिमान आज भी 90 के दशक के बच्चों के लिए सबसे खास शो है। लेकिन क्या आप जानते हैं शक्तिमान का टाइटल सॉंन्ग किस सिंगर ने गाया था? इसी सिंगर के एक गाने के लिए ऋषि कपूर और शाहरुख खान आपस में भिड़ गए थे।

Sat, 20 Dec 2025 09:00 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
जानिए किसने गाया था शक्तिमान का टाइटल सॉन्ग, इस सिंगर के लिए आपस में भिड़ गए थे शाहरुख-ऋषि कपूर

हिंदी फिल्मों में वैसे तो कई सिंगर हुए जिन्होंने अपनी आवाज में गाए गाने को अमर कर दिया। इन बेमिसाल सिंगर्स की लिस्ट में एक ऐसा भी गायक था जिसकी आवाज 80, 90 और 2000 के दशक के लगभग हर लीड एक्टर पर जचती थी। संजय दत्त जब जब फिल्मों में डॉन टाइप किरदार में नजर आए तो उनकी आवाज यही बने थे। फिल्म खलनायक का गाना 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', 'मुन्नाभाई MBBS', 'समझो हो गया' के अलावा कई यादगार गाने गाए। ये वही सिंगर हैं जिन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक मुकेश खन्ना के किरदार शक्तिमान को अपनी आवाज दी।

कई एक्टर्स को दिए यादगार गाने

हम बचपन से टीवी पर शक्तिमान देखते आए हैं। हमेशा लगा शक्तिमान का टाइटल सॉन्ग खुद मुकेश खन्ना ने गाया होगा। लेकिन असल में वो आवाज वही थी जिसने संजय दत्त, गोविंदा, शाहरुख के लिए गाने आए। उस मशहूर सिंगर का नाम है विनोद राठौड़। गोविंदा के फिल्मों के मस्तीभरे गाने 'मैं साइकिल से जा रहा था', 'सुनो ससुर जी' 'मैं हूं नंबर एक गवैया','पक चिक पक राजा बाबू' जैसे शानदार गाने गाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ फौजी-सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान
ये भी पढ़ें:किशोर कुमार के निधन के बाद टीवी- रेडियो पर बार-बार बजाया गया ये इमोशनल गाना
शक्तिमान

शाहरुख-ऋषि चाहते थे ये गाना

विनोद राठौड़ का एक ऐसा भी गाना था जिसके लिए शाहरुख खान और ऋषि कपूर आपस में भिड़ गए थे। दरअसल, शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना में उनपर आर दिव्या भारती पर फिल्माया गया ‘ऐसी दीवानगी’ है। ऋषि कपूर चाहते थे कि ये गाना उनपर फिल्माया जाए। लेकिन अंत में ये गाना शाहरुख और दिव्या पर शूट हुआ और उस साल का सबसे बड़ा हिट बना। इस गाने को विनोद राठौड़ ने गाया था। उन्होंने शाहरुख की फिल्म बाजीगर में ‘छुपाना भी नहीं आता’, इसी फिल्म का ‘ऐ मेरे हमसफर’, इसके अलावा ‘कोई ना कोई चाहिए’ जैसे गाने गाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान आज तक नहीं भूले गोविंदा की कही ये बात, जिंदगी में करते हैं फॉलो
ये भी पढ़ें:जब गोविंदा के एक फोन करने पर आधी रात को उनके घर पहुंच गए थे ऋतिक रोशन

शक्तिमान बना सबसे बड़ा हिट टाइटल ट्रैक

विनोद राठौड़ ही वो सिंगर हैं जिन्होंने मुकेश खन्ना के टीवी शो शक्तिमान के टाइटल ट्रैक को अपनी भारी आवाज दी थी। ये गाना उस समय हर बच्चे की जुबान पर हुआ करता था। इस गाने के साथ 90 के दशक के बच्चों की कई यादें जुड़ी हुई हैं। कम हो लोग जानते थे कि इस गाने को विनोद राठौड़ ने गाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शोले के इस एक्टर के बेटे हैं 3 इडियट्स के राजू शरमन जोशी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।