3 idiots actor sharman joshi belongs to these three filmi families from bollywood read here शोले के इस एक्टर के बेटे हैं 3 इडियट्स के राजू शरमन जोशी, तीन फिल्मी परिवारों से रखते हैं ताल्लुक, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शोले के इस एक्टर के बेटे हैं 3 इडियट्स के राजू शरमन जोशी, तीन फिल्मी परिवारों से रखते हैं ताल्लुक

  • 21 की उम्र में शादी और 26 साल में पिता बनने वाले शरमन जोशी का रहा है फिल्म शोले से ये गहरा कनेक्शन। जानिए-

Sat, 27 April 2024 03:59 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
शोले के इस एक्टर के बेटे हैं 3 इडियट्स के राजू शरमन जोशी, तीन फिल्मी परिवारों से रखते हैं ताल्लुक

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में एक्टर को स्टाइल, एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा 3 इडियट्स, गोलमाल, ढोल जैसी फिल्मों ने ऑडियंस को इम्प्रेस करने वाली शानदार परफॉरमेंस दी। शरमन जितना फिल्मों में एक्टिव हैं उतना ही अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टर अपने तीनों बच्चों और परिवार संग कम ही तस्वीरें शेयर करते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शरमन एक नहीं बल्कि तीन फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं।

फिल्म शोले से गहरा कनेक्शन

प्रेम चोपड़ा के दामाद शरमन का खुद का परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती और हिंदी फिल्मों में एक्टिव रहे हैं। शोले फिल्म में ठाकुर साहब के तीन बेटों में सबसे बड़े अरविंद जोशी ही थे जिन्हें गब्बर अपनी गोलियों से भून देता है। 

Arvind Joshi

एक्टर जीजा

हन मानसी जोशी रॉय को तो आप जानते ही होंगे। मानसी कई टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं। साथ ही एक्टर के जीजा रोहित रॉय की पहचान देने की जरूरत नहीं है। बड़े भाई रोनित की तरह रोहित भी फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं।

एक्टर विकास भल्ला से रिश्ता

इसके अलावा एक्टर विकास भल्ला भी इनकी साली पुनीता चोपड़ा के पति हैं। ये है शरमन जोशी का फिल्मी कनेक्शन। लेकिन फिल्मों में करियर की शुरुआत करने से पहले एक्टर की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। ये खास पल था शरमन की शादी जिसे वो अपनी जिंदगी का सबसे भाग्यशाली दिन मानते हैं। एक्टर के मुताबिक उनकी शादी के बाद से उन्हें बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आए।

प्रेम चोपड़ा की बेटी

शरमन जोशी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। लेकिन इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शरमन और प्रेरणा लगभग एक ही उम्र के थे जब दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई।

लव स्टोरी

Sharman Joshi

शरमन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो प्रेरणा को पहली बार देखते ही उनसे प्यार करने लगे थे। लेकिन ये बात उन्होंने कभी बताई नहीं। दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और एक साल के अंदर बिना प्रोपोज़ल के दोनों ने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में साल 2000 में शादी कर ली। उस समय एक्टर की उम्र सिर्फ 21 थी। इतनी छोटी सी उम्र में अपना घर परिवार संभालने वाले शरमन 26 की उम्र तक एक बेटी के पिता बन चुके थे जिसकी उम्र आज 19 साल है। इसके अलावा शरमन के दो जुड़वा बेटे वार्यान और विहान भी हैं। फिलहाल एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर को वेलकम टू जंगल में देखा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।