shahrukh khan most popular tv serial before his bollywood debut see सिर्फ फौजी और सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान, निभाए यादगार किरदार
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनसिर्फ फौजी और सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान, निभाए यादगार किरदार

सिर्फ फौजी और सर्कस नहीं…इन टीवी सीरियल में भी नजर आ चुके हैं शाहरुख खान, निभाए यादगार किरदार

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने टीवी शो फौजी से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इसके अलावा एक्टर ने कई और पॉपुलर सीरियल में काम किया है। ये उन टीवी शो और सीरीज की लिस्ट है जिसमें शाहरुख खान अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले नजर आए थे।

Usha ShrivasTue, 11 Nov 2025 09:34 AM
1/7

शाहरुख खान के ये टीवी शो

शाहरुख खान के ये टीवी शो आज भी ऑडियंस को पसंद आते हैं। एक्टर ने अपने इन्हीं किरदारों से ऑडियंस के बीच अलग जगह बनाई थी।

2/7

फौजी

शाहरुख खान ने दूर्दाशन के शो फौजी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1989 से 1992 तक इस शो ने ऑडियंस को एंटरटेन किया था। इस शो में एक्टर ने लेफ्टिनेंट अभिमन्यु का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

3/7

दिल दरिया

शाहरुख खान को दिल दरिया नाम के सीरियल में देखा गया था। इस सीरियल में पंजाब के दो ऐसे परिवारों की कहानी को दिखाया गया था जिनका जीवन विभाजन के बाद बदल गया है। इसे लेख टंडन ने डायरेक्ट किया

4/7

सर्कस

सर्कस में शाहरुख खान ने शेखरन का किरदार निभाया था। इस सीरियल में एक्टर के किरदार के स्ट्रगल को दिखाया गया था। पिता के बीमार पड़ने के बाद वो कैसे सर्कस की जम्मेदारी उठाते हैं। इस पर आधारित थी।

5/7

दूसरा केवल

दूसरा केवल में शाहरुख खान ने लीड केवल का किरदार निभाया था। जो गांव से शहर आता है काम करने के लिए। पर शहर में उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसका असर उसके पूरे गांव पर पड़ता है

6/7

उम्मीद

शाहरुख खान की ये सीरीज बेहद खास है। इस सीरीज में एक्टर ने एके बैंकर का किरदार निभाया था जो गांव में करकर लोगों की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करता है। ये सीरीज आपको जीतू भैया की पंचायत की याद दिलाएगी।

7/7

वागले की दुनिया

वागले की दुनिया के एके एपिसोड में शाहरुख खान नजर आए थे। उन्होंने एक बिगड़े हुए अमीर लड़के का सपोर्टिंग किरदार निभाया था। शाहरुख को इस किरदार में भी पसंद किया गया था।